Anganwadi Bharti: आंगनवाड़ी में 22 हजार लोगों की ऑनलाइन भर्ती कराने में मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य

आंगनवाड़ी भर्ती में मध्यप्रदेश का डिजिटल नवाचार, 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति, मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य

mp-anganwadi-bharti-online-process
आंगनवाड़ी भर्ती में मध्यप्रदेश का डिजिटल नवाचार
Khabar Digital Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गयी है। यहां विज्ञापन से लेकर नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई। अब तक 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई की जा चुकी है।

ऑनलाइन भर्ती कराने में मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य

आयुक्त, महिला एवं बाल विकास संदीप जी.आर. ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल 'चयन' के माध्यम से अब तक 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई की जा चुकी है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भर्ती में विज्ञापन से लेकर नियुक्ति तक की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 नवम्बर 2024 को ऑनलाइन पोर्टल 'चयन' का शुभारंभ किया था। इसके बाद 23 मई 2025 को नवीन नियुक्ति निर्देश तथा 3 जून 2025 को ऑनलाइन भर्ती संबंधी निर्देश जारी किए गए।

तीन चरणों में 26,819 पदों पर भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार एमपी में जून 2025 में प्रथम चरण में 19,504, दिसम्बर 2025 में द्वितीय चरण में 4,767 तथा जून 2026 में तृतीय चरण में 2,548 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

तीनों चरणों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4,381 तथा सहायिका के 22,438 सहित कुल 26,819 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की गई। इनमें से 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष पदों पर प्रक्रिया जारी है।

घर बैठे आवेदन, दो माह में भर्ती

ऑनलाइन पोर्टल 'चयन' के माध्यम से अभ्यर्थी मोबाइल, कंप्यूटर अथवा एमपी ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन में त्रुटि होने पर संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध है। अभ्यर्थी मेरिट सूची, चयन के प्रत्येक चरण और नियुक्ति की स्थिति स्वयं पोर्टल पर देख सकती हैं। संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया लगभग दो माह में पूर्ण करने का प्रावधान किया गया है।

शिकायतों में आई कमी

ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया से दस्तावेजों एवं अंकों में किसी भी प्रकार से परिवर्तन की संभावनाओं पर अंकुश लगा है। पूर्व की ऑफलाइन प्रक्रिया में आवेदन प्राप्त नहीं होने, दस्तावेज बदलने, चयन समितियों की बैठक में विलंब जैसी शिकायतें सामने आती थीं। डिजिटल पोर्टल 'चयन' से इन शिकायतों में कमी आई है। साथ ही प्रशासनिक कार्यभार कम होने के साथ जवाबदेही भी बढ़ी है।

पद रिक्त होने से पहले शुरू हो सकेगी भर्ती प्रक्रिया

आयुक्त संदीप ने बताया कि ऑनलाइन चयन प्रणाली की महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि आगामी छह माह में संभावित रिक्त होने वाले पदों के लिए भी अग्रिम रूप से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है। इससे आंगनवाड़ी केंद्रों में लंबे समय तक पद रिक्त रहने की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी तथा बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा संबंधी सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

आयुक्त, महिला एवं बाल विकास संदीप जी.आर. ने बताया कि यह डिजिटल नवाचार महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभ्यर्थी चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in/⁠ के माध्यम से 100 रुपये एवं जीएसटी शुल्क के साथ आवेदन कर सकती हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

about 1 hour ago

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

about 1 hour ago

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल

about 1 hour ago

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा

about 2 hours ago

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज

about 2 hours ago

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील

about 2 hours ago

और पढ़ें

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत
मध्यप्रदेश

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत
बिजनेस न्यूज

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, पीयूष गोयल ने दिए संकेत

BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा
नेशनल न्यूज़

BJP Election Strategy List: यूपी से लेकर पंजाब तक भाजपा ने उतारी दिग्गजों की फौज, जानें किस राज्य में कौन संभालेगा मोर्चा

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ-2028 की तैयारी: इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार पर सांसद शंकर लालवानी ने की बैठक, रन-वे और टैक्सी ट्रैक पर चर्चा

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज
मध्यप्रदेश

MP BJP में फिलहाल मीडिया टीम का नहीं होगा विस्तार या फेरबदल, प्रवक्ताओं की छुट्टी की चर्चाओं पर लगा विराम, दूसरे मोर्चों में नियुक्तियों की तैयारी तेज

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील
मध्यप्रदेश

डबरा की बदहाल सड़कों पर इमरती देवी ने उठाए सवाल, व्यापारियों के पलायन पर जताई चिंता, CM तक आवाज पहुंचाने की अपील

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं
सेलेब्रिटीज़

मिस यूनिवर्स 2026 से बाहर हुईं भारत की काजिया लिज मेजो, टॉप 12 में जगह बनाने से चूकीं