इंदौर/खबर डिजिटल/ इंदौर बीजेपी के नेताओं के लिए देवउठनी ग्यारस का दिन बेहद ही खास रहा। आर्थिक राजधानी के कई नेताओं का बीजेपी संगठन ने बड़े पदों से नवाजा है। इसमें वरिष्ठता के साथ-साथ कार्यशैली का भी ध्यान रखा गया है। संगठन के फैसले में कई तरह की बाते झलकती है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण अन्य पदों पर की जाने वाली घोषणाएं भी शामिल है। साथ ही साथ आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़े संकेत दिए गए हैं।
अनुशासन समिति की घोषणा
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष के तौर पर बाबूसिंह रघुवंशी को शामिल किया गया, जोकि पूर्व में लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके साथ में विनाद गोटिया, अध्यक्ष, तीर्थ व मेला विकास प्राधिकरण, देवी लाल धाकड़, पूर्व विधायक, अभय चौधरी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, संध्या राय, सांसद, भिंड, विष्णु खत्री, विधायक, बैरसिया को शामिल किया गया है।
मधु वर्मा, टीनू जैन को मिली जिम्मेदारी
एमपी बीजेपी ने वित्त समिति की घोषणा करते हुए, मंत्री चेतन्य काश्यप को संयोजक बनाने के साथ, इंदौर की राऊ विधानसभा से विधायक मधु वर्मा को सदस्य बनाया है। उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को भी सदस्य बनाया गया है। इसी तरह देवउठनी ग्यारस पर पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक टीनू जैन को सह-कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है।









