MP में मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 230 विधानसभा सीटों पर तैनात होंगे 'सेवा दूत'

मध्यप्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने संगठन मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी 1 दिसंबर से 'सेवा दूत' अभियान चलाएगी। इसके तहत सभी 230 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिक कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे।

मध्यप्रदेशसुनील बंशीवाल
MP में मिशन 2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 230 विधानसभा सीटों पर तैनात होंगे 'सेवा दूत'

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती करने जा रही है। इन कार्यकर्ताओं को 'सेवा दूत' नाम दिया गया है। इनकी जिम्मेदारी विधानसभा क्षेत्रों में रहकर संगठन की गतिविधियों पर नजर रखने और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठकों के बाद इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'सेवा दूत' अभियान 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा सीट पर एक कार्यकर्ता को पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विधानसभा क्षेत्र में रहकर करेंगे संगठन की समीक्षा

सेवा दूत अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्र में रहकर संगठन की गतिविधियों का जायजा लेंगे। वे स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के बूथों का दौरा कर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। पार्टी की योजना है कि इन कार्यकर्ताओं के माध्यम से संगठन की जमीनी स्थिति का आकलन किया जाए। जहां संगठनात्मक गतिविधियों में कमी दिखाई देगी, वहां संबंधित पदाधिकारियों के साथ मिलकर सुधार के प्रयास किए जाएंगे।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

भाजपा के इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। सेवा दूतों को केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। साथ ही पार्टी की विचारधारा और संगठन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने पर जोर रहेगा।

2028 के चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति

भाजपा का यह अभियान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी 230 सीटों पर पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की तैनाती से पार्टी को स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति समझने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क बनाने में मदद मिलेगी। दिसंबर में शुरू होने वाले इस अभियान के जरिए भाजपा की कोशिश चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने की है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

View all posts by सुनील बंशीवाल

संबंधित खबरें

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें

about 5 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी

about 7 hours ago

World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज

about 7 hours ago

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

about 7 hours ago

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

about 8 hours ago

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त

about 8 hours ago

और पढ़ें

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की 
आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें
मध्यप्रदेश

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी

World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज
मध्यप्रदेश

World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता
मध्यप्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
मध्यप्रदेश

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त
मध्यप्रदेश

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश
दिल्ली

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश

प्रमुख अभियंता देवड़ा के संरक्षण में नियमों को ठेंगा बता जल संसाधन विभाग केवलारी में पदस्थ है रवींद्र सोनी
मध्यप्रदेश

प्रमुख अभियंता देवड़ा के संरक्षण में नियमों को ठेंगा बता जल संसाधन विभाग केवलारी में पदस्थ है रवींद्र सोनी

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
क्रिकेट

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने