आउटसोर्स कर्मचारी की बल्ले बल्ले! CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, कहा - कोई बाहर नहीं होगा, वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 40 कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की।

mp outsource employees latest good news in hindi
आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी
Khabar Digital Desk

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी की बल्ले बल्ले हो गयी है। क्योंकि CM मोहन यादव ने कह दिया है कि अब आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होगा, वर्तमान व्यवस्था जारी रहेगी... उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर फैलाई जा रही खबर भ्रामक है। राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी सरकार की ताकत कर्मचारियों की बुलंदी से होती है। कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी प्रदेश प्रगति के रास्ते पर बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए राज्य सरकार और अधिकारी-कर्मचारी एक परिवार की तरह कार्य कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में लगभग 40 कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया। साथ ही शासकीय सेवाओं में नियुक्ति और कार्यरत कर्मचारियों के लिए दो संतान की सीमा की नीति को अनिवार्यत: समाप्त करने, पदोन्नति, वेतन भत्तों में वृद्धि सहित अनेक कल्याणकारी निर्णयों के लिए कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों का सम्मान और आर्थिक सुरक्षा महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नीतियां बनाती है, योजनाएं तैयार करती है, लेकिन उन्हें लागू कर अंतिम पंक्ति के जरूरतमंद को लाभ हमारे कर्मचारी ही दिलवाते हैं। कर्मचारियों का सम्मान और उनके परिवार की आर्थिक सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कर्मचारियों के प्रति संवेदनाएं रखनी चाहिए। कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने में आत्मीय सुख होता है, जिसका प्रकटीकरण नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों के कल्याण के लिए निर्णय भी इसी प्रकार के कार्य हैं।

राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए दो बच्चे की सीमा की नीति को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदोन्नति में कुछ शर्तों के साथ सीपीसीटी की अर्हता से छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्तियों का क्रम जारी रहेगा। प्रदेश के सभी विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। इससे परिणामस्वरूप कई विभागों में युवा ऊर्जावान कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

अनुकंपा नियुक्ति के तेजी से किया जा रहा है निराकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए कम्प्यूटर प्रोफेशियन्सी सार्टिफिकट टेस्ट सहित लगभग 26 प्रकार के भत्तों का पुनरीक्षण किया है। कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन भत्तों में कोई विलंब नहीं होना चाहिए। दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवार की सहायता के लिए अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है।

इसमें विभागों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ही एक हजार से अधिक अनुकंपा नियुक्ति दी हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिए जाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से सहमति लेने की असंगत प्रथा को खत्म किया गया है। राज्य सरकार ने अधिकारी-कर्मचारियों के विभिन्न विषयों और उनकी परेशानियों को बारीकी से समझने के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग का गठन किया है।

शासकीय सेवकों के लिए मुख्यमंत्री संवेदनशील

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का निराकरण किया। मध्यप्रदेश सरकार अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति देने के मामले में अग्रणी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रदेश के कई विभागों में सरकारी नियुक्तियां की जाएंगी।

विभिन्न वर्गों में कर्मचारियों के लिए वेतन विसंगतियों का भी निराकरण हुआ है। मध्यप्रदेश, देश का इकलौता राज्य है, जहां कर्मचारी कल्याण आयोग और कर्मचारी कल्याण समिति दोनों कार्यरत हैं। प्रदेश के दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को निरंतर अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ मिल रहा है। कर्मचारियों के परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शासकीय सेवा में दो बच्चों की सीमा को खत्म किया है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

अभिनंदन समारोह में मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष कुमार गांधी, म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा, म.प्र. शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन चतुर्वेदी, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव, म.प्र. अनुसूचित जाति जनजातीय अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री मुकेश मौर्य,

संविदा कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री रमेश राठौर, म.प्र. सचिवालय मंत्रालय शीघ्रलेखक संघ अध्यक्ष श्री सुभाष वर्मा, नगर निगम और नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी, म.प्र. ग्रामीण कृषि अधिकारी संघ के संरक्षक श्री मनोहर गिरि, वाहन चालक संघ प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज कुमार सहित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भोपाल की पॉश गुलमोहर कॉलोनी में बदहाली का कब्जा! सात पार्कों पर अतिक्रमण, सड़कों पर अवैध कब्जे और घरों में चोरियों से दहशत

about 1 hour ago

मसूरहा घाट बना नशेड़ियों का अड्डा, चाकूबाजी की घटनाओं से दहशत में रहवासी

about 3 hours ago

लखा पतेरी माइंस में हादसा, पत्थर गिरने से बिहार के मजदूर की मौत।

about 4 hours ago

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में ये कौनसा एंगल, सोशल मीडिया पर किया जा रहा प्रसारित, सच आएगा सामने?

about 4 hours ago

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

about 5 hours ago

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

about 5 hours ago

और पढ़ें

भोपाल की पॉश गुलमोहर कॉलोनी में बदहाली का कब्जा!   सात पार्कों पर अतिक्रमण, सड़कों पर अवैध कब्जे और घरों में चोरियों से दहशत
मध्यप्रदेश

भोपाल की पॉश गुलमोहर कॉलोनी में बदहाली का कब्जा! सात पार्कों पर अतिक्रमण, सड़कों पर अवैध कब्जे और घरों में चोरियों से दहशत

घंटों मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी! गर्दन, आंखों और दिमाग पर असर, जानिए Text Neck Syndrome के लक्षण
मोबाइल

घंटों मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी! गर्दन, आंखों और दिमाग पर असर, जानिए Text Neck Syndrome के लक्षण

मसूरहा घाट बना नशेड़ियों का अड्डा, चाकूबाजी की घटनाओं से दहशत में रहवासी
मध्यप्रदेश

मसूरहा घाट बना नशेड़ियों का अड्डा, चाकूबाजी की घटनाओं से दहशत में रहवासी

लखा पतेरी माइंस में हादसा, पत्थर गिरने से बिहार के मजदूर की मौत।
मध्यप्रदेश

लखा पतेरी माइंस में हादसा, पत्थर गिरने से बिहार के मजदूर की मौत।

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में ये कौनसा एंगल, सोशल मीडिया पर किया जा रहा प्रसारित, सच आएगा सामने?
मध्यप्रदेश

इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में ये कौनसा एंगल, सोशल मीडिया पर किया जा रहा प्रसारित, सच आएगा सामने?

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती
क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 53 गेंदों पर बनाए 204 रन, रिकॉर्ड को तोड़ना बड़ी चुनौती

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण
उत्तर प्रदेश

Amethi News: बंदोइया गांव में चल रही कथा में पहुंचे विधायक राकेश प्रताप सिंह, भक्त प्रहलाद की कथा का किया श्रवण

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
मध्यप्रदेश

रीवा में कलेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नगर निगम, पुराने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल
मध्यप्रदेश

कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और कार्यप्रणाली पर आत्ममंथन करने की जरूरत: हेमंत खण्डेलवाल