MP Politics: निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की तैयारी तेज, भाजपा कार्यालय में CM मोहन यादव की अहम बैठक

मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में शिवप्रकाश और हेमंत खंडेलवाल के साथ अहम बैठक की।

मध्यप्रदेशसुनील बंशीवाल
MP Politics: निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की तैयारी तेज, भाजपा कार्यालय में CM मोहन यादव की अहम बैठक

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम 5 बजे भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां निगम-मंडलों और प्राधिकरणों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के साथ ही प्रदेश में शेष खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवप्रकाश और हेमंत खंडेलवाल के बीच राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर विशेष मंथन होने की बात भी निकलकर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए निगम-मंडलों में वर्तमान पदाधिकारियों की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई।

खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर होगा मंथन

बैठक का एक प्रमुख एजेंडा प्रदेश में अब तक खाली पड़े निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति करना है। लंबे समय से इन पदों पर नियुक्तियों का इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं की उम्मीदें इस बैठक से जुड़ी हैं। संगठन और सरकार के बीच चर्चा के बाद संभावित नामों पर सहमति बनाने की कोशिश की जा सकती है।

वर्तमान पदाधिकारियों की भूमिका पर भी चर्चा

बैठक में पहले से जिम्मेदारी संभाल रहे निगम-मंडलों, आयोगों और प्राधिकरणों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों से भी चर्चा की जाएगी। उनकी कार्यप्रणाली, संगठन के प्रति भूमिका और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता जैसे विषयों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों के बीच समन्वय मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।

मोहन यादव, शिवप्रकाश और हेमंत खंडेलवाल के बीच अहम चर्चा

इस बैठक को सरकार और भाजपा संगठन के बीच राजनीतिक समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में होने वाला मंथन आगामी राजनीतिक नियुक्तियों की दिशा तय कर सकता है। ऐसे में बैठक के नतीजों पर प्रदेश भाजपा के नेताओं और राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

View all posts by सुनील बंशीवाल

संबंधित खबरें

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी

about 5 hours ago

World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज

about 6 hours ago

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

about 6 hours ago

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

about 6 hours ago

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त

about 7 hours ago

और पढ़ें

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की 
आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें
मध्यप्रदेश

अमृत 2.0 में गड़बड़ी की आहट, अब भोपाल की समिति खोलेगी डिंडौरी की फाइलें

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, पिछले तीन सालों में इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स में 200 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी

World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज
मध्यप्रदेश

World Toilet Day: इंदौर में 100 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों पर जल संरक्षण का संदेश, महापौर ने शुरू किया बकेट वॉटर चैलेंज

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता
मध्यप्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, जमीनी सुझावों से सुधरेगी सेवाओं की गुणवत्ता

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
मध्यप्रदेश

Omkareshwar Panchkroshi Yatra: 20 नवंबर से शुरू होगी पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त
मध्यप्रदेश

‘माइंड इफ आई रैम्बल?’ में जीवन, रिश्तों और संवेदनशीलता के महत्व को किया गया अभिव्यक्त

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश
दिल्ली

दिल्ली में फिर Form 7 के दुरुपयोग का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिए चुनाव आयोग को जांच के निर्देश

प्रमुख अभियंता देवड़ा के संरक्षण में नियमों को ठेंगा बता जल संसाधन विभाग केवलारी में पदस्थ है रवींद्र सोनी
मध्यप्रदेश

प्रमुख अभियंता देवड़ा के संरक्षण में नियमों को ठेंगा बता जल संसाधन विभाग केवलारी में पदस्थ है रवींद्र सोनी

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
क्रिकेट

Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने