संविधान दिवस उत्सव 2026: सीएम मोहन यादव करेंगे MP विधानसभा में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन

77 वें 'संविधान दिवस' के अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर 2026 को संविधान उत्सव मनाया जाएगा।

विधानसभा में 26 नवंबर को 'संविधान दिवस उत्सव-2026'
विधानसभा में 26 नवंबर को 'संविधान दिवस उत्सव-2026'
Khabar Digital Desk

भोपाल/ खबर डिजिटल/ संविधान दिवस उत्सव 2026: 77 वें 'संविधान दिवस' के अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा में 26 नवंबर 2026 को संविधान उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विधान परिषद में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन है। इस गैलरी में संविधान सभा का समूह चित्र सहित संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को रेखांकित करने के लिए चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।

MP विधानसभा में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। समारोह में माननीय संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोकायुक्त माननीय  न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, सदस्यगण एवं विश्व विद्यालयों के कुलगुरू विशिष्ट अतिथि उपस्थित के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सुबह 11 बजे होगा संविधान दिवस उत्सव

'संविधान दिवस उत्सव-2026' के आरंभ में प्रात: 11 बजे माननीय अतिथियों द्वारा गेट नंबर पाँच के समीप स्थित प्रतिमा स्थल पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

मुख्य समारोह दोपहर 11.15 बजे समिति कक्ष क्रमांक-1 में प्रारंभ होगा। माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया जाएगा। गणमान्य अतिथियों की उपस्थित में विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के संविधान विशेषांक का विमोचन किया जाएगा।

संविधान गैलरी' और प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में भारत के संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। अतिथिगण 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन कर अवलोकन किया करेंगे। इस अवसर पर भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अंकित 'अशोक स्तंभ' का चित्रांकन करने वाले चित्रकार स्व. दीनानाथ भार्गव के सुपुत्र का अभिनंदन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने की गरिमामय परंपरा आरंभ की गई थी। इसी कड़ी में नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश विधानसभा में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

साल की शुरुआत में बदल सकता है मोहन मंत्रिमंडल, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर तैयार हो सकती है लिस्ट

5 minutes ago

मुख्य नहर में पानी छोड़े 15 दिन, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी लिफ्ट इरीगेशन योजना बंद होने से किसान परेशान

36 minutes ago

सागर जहरीली शराब: कलेक्टर ने कहा, मदिरा खरीदने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होने की खबर पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन

about 1 hour ago

कटायेघाट मेले में चार दिन होंगे खास, रासलीला से गंगा आरती तक सजेगा मंच

about 1 hour ago

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

about 1 hour ago

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं

about 1 hour ago

और पढ़ें

साल की शुरुआत में बदल सकता है मोहन मंत्रिमंडल, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर तैयार हो सकती है लिस्ट
मध्यप्रदेश

साल की शुरुआत में बदल सकता है मोहन मंत्रिमंडल, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर तैयार हो सकती है लिस्ट

मुख्य नहर में पानी छोड़े 15 दिन, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी लिफ्ट इरीगेशन योजना बंद होने से किसान परेशान
मध्यप्रदेश

मुख्य नहर में पानी छोड़े 15 दिन, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी लिफ्ट इरीगेशन योजना बंद होने से किसान परेशान

सागर जहरीली शराब: कलेक्टर ने कहा, मदिरा खरीदने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होने की खबर पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन
मध्यप्रदेश

सागर जहरीली शराब: कलेक्टर ने कहा, मदिरा खरीदने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होने की खबर पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
मध्यप्रदेश

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं
मध्यप्रदेश

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती
मध्यप्रदेश

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा
नेशनल पॉलिटिक्स

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा

 भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से
नेशनल न्यूज़

भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से

बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कैंपा श्योर की एंट्री और GST कटौती की टाइमिंग पर उठे सवाल
नेशनल न्यूज़

बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कैंपा श्योर की एंट्री और GST कटौती की टाइमिंग पर उठे सवाल