दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती

बड़वानी जिले के ग्राम बोरली की 18 वर्षीय पार्वती डुडवे ने साबित कर दिया कि हौसला और सही सहारा मिले तो मुश्किलें थम जाती हैं। वर्ष 2024 में 10वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ चुकीं पार्वती ने दो साल के अंतराल के बाद न केवल 10वीं उत्तीर्ण की, बल्कि अब मॉडल स्कूल की कक्षा 11वीं में बायोलॉजी लेकर डॉक्टर बनने के सपने की ओर बढ़ रही हैं।

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती
Shiv Sharan

खबर डिजिटल, बड़वानी। अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो असफलता और आर्थिक तंगी भी रास्ता नहीं रोक सकती। बड़वानी जिले के ग्राम बोरली की रहने वाली 18 वर्षीय पार्वती डुडवे ने इसे सच कर दिखाया है। साल 2024 में 10वीं की परीक्षा में असफल होने के बाद पढ़ाई छोड़ चुकीं पार्वती ने दो साल के अंतराल के बाद न केवल 10वीं की परीक्षा पास की, बल्कि अब प्रतिष्ठित मॉडल स्कूल की कक्षा 11वीं में बायोलॉजी विषय लेकर चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का सपना देख रही हैं।

आर्थिक तंगी और असफलता से टूट गया था हौंसला

पार्वती के परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन हैं, जो स्वयं 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नियमित स्कूल की फीस और अन्य खर्च उठाना मुश्किल था। ऊपर से 2024 में मिली असफलता, सामाजिक दबाव और आत्मविश्वास की कमी ने पार्वती को भीतर से तोड़ दिया था। उन्हें लगने लगा था कि अब उनकी पढ़ाई हमेशा के लिए रुक गई है।

'प्रगति कैंप' ने बदली जिंदगी की दिशा

पार्वती के जीवन में बदलाव तब आया, जब वे 'प्रगति कार्यक्रम' की प्रेरक दीदी निर्मल के संपर्क में आईं। निर्मल दीदी ने पार्वती के घर जाकर परिजनों से संवाद किया और उन्हें 'प्रगति कैंप' के बारे में बताया। जब परिवार को पता चला कि कैंप में बिना किसी फीस के पढ़ाई और फ्री स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है, तो वे पार्वती को दोबारा पढ़ाने के लिए राजी हो गए। कैंप में खेल-खेल में पढ़ाई और अन्य लड़कियों के साथ संवाद ने पार्वती की झिझक दूर कर दी।

डिजिटल संसाधनों से कर रहीं नीट की तैयारी

दो साल बाद 10वीं पास करना पार्वती के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। अब उन्होंने मॉडल स्कूल में 11वीं (बायोलॉजी) में प्रवेश लिया है। दोस्तों के प्रोत्साहन और अपने दृढ़ निश्चय के साथ वे अब नीट की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए वे मोबाइल फोन पर उपलब्ध निःशुल्क वीडियो लेक्चर और ऑनलाइन गाइड की मदद ले रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ पार्वती को मेहंदी, रंगोली, ड्राइंग और अंग्रेजी पढ़ने का भी शौक है और वे भविष्य में कला के क्षेत्र में एक लघु उद्यम (माइक्रो-इंटरप्राइस) शुरू करने की इच्छा भी रखती हैं।

पार्वती का कहना है कि पढ़ाई हमारे ज्ञान, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। अगर किसी कारणवश पढ़ाई छूट भी गई है, तो दोबारा शुरुआत करने से डरना नहीं चाहिए। शिक्षा हमें सही और गलत की पहचान करने तथा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की ताकत देती है।

प्रगति: दूसरा मौका, नई उड़ान

एजुकेट गर्ल्स का 'प्रगति' कार्यक्रम एक ‘सेकंड चांस’ प्रोग्राम है। यह कार्यक्रम उन किशोरियों और युवतियों (14 से 29 वर्ष) को शिक्षा का दूसरा मौका देता है, जिनकी पढ़ाई किसी कारण से बीच में छूट गई थी। ओपन स्कूलिंग के जरिए यह कार्यक्रम उन्हें कक्षा 10 की परीक्षा देने और उसे पास करने में मदद करता है। गांवों में ही लगाए जाने वाले 'प्रगति शिविरों' में प्रशिक्षित स्वयंसेवक और शिक्षक पढ़ाई में साथ देते हैं। इसके साथ ही जीवन कौशल, आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाता है। यह कार्यक्रम राज्य ओपन स्कूलों के सहयोग से चलाया जा रहा है। एजुकेट गर्ल्स का लक्ष्य अगले दस वर्षों में एक करोड़ लड़कियों और महिलाओं को कक्षा 10 तक पहुंचाना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई, रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

14 minutes ago

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं

21 minutes ago

भोपाल में हॉकी का महामुकाबला: आज शाम भारत-जापान आमने-सामने, दोनों अजेय

about 1 hour ago

इंदौर में सब्जी विक्रेताओं की मंडी उजाड़ने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- क्या गरीब होना अपराध है?

about 2 hours ago

महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर: नीतीश राणा, चहल समेत पांच खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद

about 2 hours ago

MP News: गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, रहली की अधूरी सिंचाई परियोजना पूरी होते ही राजनीति को कहेंगे अलविदा

about 2 hours ago

और पढ़ें

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
मध्यप्रदेश

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं
मध्यप्रदेश

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा
नेशनल पॉलिटिक्स

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा

 भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से
नेशनल न्यूज़

भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से

बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कैंपा श्योर की एंट्री और GST कटौती की टाइमिंग पर उठे सवाल
नेशनल न्यूज़

बिसलेरी पर FSSAI की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कैंपा श्योर की एंट्री और GST कटौती की टाइमिंग पर उठे सवाल

 भोपाल में हॉकी का महामुकाबला: आज शाम भारत-जापान आमने-सामने, दोनों अजेय
मध्यप्रदेश

भोपाल में हॉकी का महामुकाबला: आज शाम भारत-जापान आमने-सामने, दोनों अजेय

 जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स 2026, खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां
सेलेब्रिटीज़

जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स 2026, खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां

 2027 से पहले सीटों पर सौदेबाजी, बीजेपी के सामने सहयोगियों को साधने की चुनौती
नेशनल पॉलिटिक्स

2027 से पहले सीटों पर सौदेबाजी, बीजेपी के सामने सहयोगियों को साधने की चुनौती

शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25,800 के पार
शेयर बाजार

शेयर बाजार में जोरदार तेजी: सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25,800 के पार