बिहार•

गाजियाबाद में तेजस्वी के बेटे के बर्थडे पर सियासी सन्नाटा: तेजप्रताप पहुंचे, रोहिणी आचार्य-महागठबंधन ने बनाई दूरी

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

गाजियाबाद में तेजस्वी के बेटे के बर्थडे पर सियासी सन्नाटा: तेजप्रताप पहुंचे, रोहिणी आचार्य-महागठबंधन ने बनाई दूरी

पटना /खबर डिजिटल/ अजीत रेनू / राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बेटे इराज का जन्मदिन समारोह बुधवार को गाजियाबाद में सादगी से मनाया गया। इस मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा परिवार और महागठबंधन की गैरमौजूदगी की रही। तेजस्वी के बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भतीजे इराज को आशीर्वाद देने समारोह में पहुंचे। दोनों भाइयों को काफी देर तक साथ देखा गया। तेजप्रताप ने इराज के साथ केक भी काटा और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

वहीं लालू परिवार की बेटी और सारण सांसद रोहिणी आचार्य कार्यक्रम में नहीं आईं। सूत्रों के मुताबिक उन्हें निमंत्रण भेजा गया था। इसके अलावा निमंत्रण के बावजूद महागठबंधन का कोई बड़ा नेता बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचा। जेडीयू, कांग्रेस या लेफ्ट पार्टियों की तरफ से कोई वरिष्ठ चेहरा नजर नहीं आया।कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूरे वक्त बेटे इराज के साथ दिखे। वे मेहमानों से खुद मिल रहे थे और व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे थे।

MP Rajya Sabha: नितिन नवीन खंडेलवाल की बैठक, विजयवर्गीय जाएंगे राज्यसभा!

बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने इस बार इराज का जन्मदिन दिल्ली-NCR में इसलिए रखा ताकि परिवार को प्राइवेसी मिल सके। पटना में लगातार सियासी हलचल के बीच वे कुछ घंटे सिर्फ परिवार के साथ बिताना चाहते थे।तेजस्वी के करीबी नेताओं का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर इसे राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बनने दिया।

2025 के विधानसभा चुनाव के बाद से विपक्ष की भूमिका निभा रहे तेजस्वी अभी बिहार में 'जन विश्वास यात्रा' और संगठन मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। ऐसे में वे परिवार और राजनीति को अलग रखना चाहते हैं। हालांकि महागठबंधन के बड़े चेहरों के न आने से पार्टी के अंदर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या गठबंधन में ऑल इज वेल है?फिलहाल तेजस्वी यादव की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। कार्यक्रम पूरी तरह निजी रखा गया था और मीडिया की एंट्री भी नहीं थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी