सीहोर के 76 गांवों की बदलेगी तकदीर, सीएम मोहन यादव ने 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के भैरूंदा में किसानों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने 536.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के पहले और दूसरे चरण का लोकार्पण किया।

सीहोर के 76 गांवों की बदलेगी तकदीर,  सीएम मोहन यादव ने 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण
Khabar Digital Desk

28 नवंबर 2026, भोपाल: सीहोर के 76 गांवों की बदलेगी तकदीर, सीएम मोहन यादव ने 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के भैरूंदा में किसानों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने 536.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के पहले और दूसरे चरण का लोकार्पण किया।

इस परियोजना से बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की स्थायी सुविधा मिलेगी, जिससे 8 हजार से अधिक किसानों को लाभ होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाना किसानों की खुशहाली और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। खेतों तक पानी पहुंचने से फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के जरिए बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों की 30,091 हेक्टेयर कृषि भूमि को बारहमासी सिंचाई की स्थायी सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से नर्मदा का पानी आधुनिक भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सीधे खेतों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पानी का अधिक और बेहतर उपयोग होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब किसान इस परियोजना के जरिए स्प्रिंकलर और ड्रिप इरीगेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की खुशहाली में भी नई गति आएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के जीवन में एक नया सवेरा लेकर आई है और खेती को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाने में मदद करेगी।

प्रदेश में 60 लाख हेक्टेयर से अधिक हुआ सिंचाई युक्त क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2002-03 में मध्यप्रदेश का सिंचाई क्षेत्र लगभग 7.50 लाख हेक्टेयर था, जो 2023 तक बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गया। पिछले ढाई वर्षों में इसमें 20 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। अब प्रदेश में सिंचित क्षेत्र 60 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है।

सीहोर को 577 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले को कुल 577.67 करोड़ रुपये के 19 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 575 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 9 कार्यों का लोकार्पण और 2.61 करोड़ रुपये की लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया। वहीं, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी परियोजनाओं से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया की पारी 108 रन पर सिमटी, इंग्लैंड को मिला 109 रन का टारगेट

संबंधित खबरें

कुत्तों के झुंड से डरकर भाग रहा था 17 वर्षीय छात्र हर्षल, दुकान में गिरने से हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना

15 minutes ago

मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान की MSP पर खरीदी, 20 जनवरी तक चलेगा उपार्जन; जानें नए रेट

32 minutes ago

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

about 3 hours ago

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

about 11 hours ago

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

about 11 hours ago

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

about 11 hours ago

और पढ़ें

कुत्तों के झुंड से डरकर भाग रहा था 17 वर्षीय छात्र हर्षल, दुकान में गिरने से हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना
महाराष्ट्र

कुत्तों के झुंड से डरकर भाग रहा था 17 वर्षीय छात्र हर्षल, दुकान में गिरने से हुई मौत; CCTV में कैद हुई घटना

शादी के सीजन में सोना-चांदी की तेजी ने बढ़ाई परेशानी, सोना ₹1.28 लाख के पार, चांदी ₹1.57 लाख पहुंची
सोना-चांदी

शादी के सीजन में सोना-चांदी की तेजी ने बढ़ाई परेशानी, सोना ₹1.28 लाख के पार, चांदी ₹1.57 लाख पहुंची

मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान की MSP पर खरीदी, 20 जनवरी तक चलेगा उपार्जन; जानें नए रेट
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान की MSP पर खरीदी, 20 जनवरी तक चलेगा उपार्जन; जानें नए रेट

एलन मस्क अब अंतरिक्ष में तैनात करेंगे 10 लाख सैटेलाइट, बनाएंगे AI Data Center
सोशल मीडिया ट्रेंड

एलन मस्क अब अंतरिक्ष में तैनात करेंगे 10 लाख सैटेलाइट, बनाएंगे AI Data Center

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़
मध्यप्रदेश

कटनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगली सूअर के अवैध शिकार और मांस की बिक्री का भंडाफोड़

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना
किसान समाचार

शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए
पुलिस न्यूज़