शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, गेंदे की खेती से युवा किसान तनवीर कमा रहे चार लाख रुपये सालाना

फूलों की खेती से महक रही किसानों की जिंदगी,शहडोल के 400 किसान 100 हेक्टेयर में कर रहे फूलों का उत्पादन, परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान

Success story Shahdol young farmer Tanvir
Success story Shahdol young farmer Tanvir
Khabar Digital Desk

जिले में किसान अब परंपरागत खेती के साथ फूलों की खेती को भी अपनी आय का प्रमुख साधन बना रहे हैं। खेती-किसानी के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाने का यह रुझान किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मददगार साबित हो रहा है। जिले में लगभग 400 किसान 100 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न किस्मों के फूलों की खेती कर रहे हैं। खास बात यह है कि किसान छोटे-छोटे रकबे में फूलों का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में ही उनका विक्रय कर लेते हैं, जिससे उन्हें उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता।

सोहागपुर जनपद के ग्राम नारंगी के युवा किसान तनवीर इसका उदाहरण हैं। उन्होंने परंपरागत खेती के साथ फूलों की खेती को अपनाते हुए चार एकड़ भूमि में गेंदे के फूलों का उत्पादन शुरू किया। इससे उन्हें सालाना लगभग चार लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। इसके अलावा वे पांच एकड़ भूमि में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन कर सालाना लगभग तीन लाख रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इस तरह फूलों और सब्जियों की खेती ने उनकी आमदनी के नए रास्ते खोले हैं।

किसानों को फूलों एवं उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने में उद्यानिकी विभाग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग द्वारा किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण, उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी, कृषि भ्रमण, बीज उपलब्ध कराने तथा फसलों के अनुरूप समसामयिक सलाह दी जाती है। शासन की उद्यानिकी विकास संबंधी योजनाओं के माध्यम से किसानों को परंपरागत खेती के साथ फल, फूल एवं सब्जियों का उत्पादन अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों की आय के स्रोत बढ़ाना और कम भूमि में विविध फसलों के माध्यम से बेहतर आर्थिक लाभ के अवसर उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने ग्राम नारंगी पहुंचकर युवा किसान तनवीर द्वारा की जा रही गेंदे की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने फूलों के उत्पादन, खेती की पद्धति एवं बाजार में विक्रय की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान सहायक संचालक उद्यानिकी सुश्री अमिता गुर्जर एवं उद्यान विकास अधिकारी श्री विक्रम कलमें भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने की बात कही।

जिले में फूलों की खेती के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का संकेत है कि किसान अब पारंपरिक खेती के साथ नए विकल्प भी अपना रहे हैं। स्थानीय मांग के अनुरूप फूलों का उत्पादन किसानों को अतिरिक्त आमदनी देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए
पुलिस न्यूज़

सराहनीय काम के लिए 277 पुलिसकर्मी सम्मानित, DGP ने कहा—अच्छे कार्य का पुरस्कार तत्‍काल मिलना चाहिए

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना
मध्यप्रदेश

बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के झाबुआ की हीमा निनामा के साहस की सराहना

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत
मध्यप्रदेश

देवास में सलाहकार समिति की बैठक: सीएम मोहन यादव ने किसानों को खेत से जुड़ाव रखने की दी नसीहत

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मध्यप्रदेश

सिवनी: ​ग्राम बांकी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, CM ने देवास के महाप्रबंधक को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां
मध्यप्रदेश

सुरकी टैंक के पास से दिनदहाड़े मुरुम की अवैध ढुलाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त
मध्यप्रदेश

​सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भड़के विधायक रजनीश सिंह, अफसरों की लगाई क्लास, दिया 3 दिन का वक्त

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत
मध्यप्रदेश

NH-44 पर मौत का गड्ढा हुआ समतल, बंडोल थाना प्रभारी की पहल पर NHAI ने कराई मरम्मत

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल
मध्यप्रदेश

भागीरथपुरा जलकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, पूछा- 36 मौतों के लिए जिम्मेदार कौन? अफसरों की बहाली पर उठाए सवाल