यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर

लखनऊ/खबर डिजिटल/ उत्तर प्रदेश भाजपा में आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक स्तर पर बड़ी तैयारी की चर्चा है। पार्टी ने प्रदेश के छह क्षेत्रों में संगठन का काम मजबूत करने के लिए दूसरे राज्यों से सात संगठन मंत्रियों को जिम्मेदारी देने की रणनीति बनाई है। इन सभी की अगुवाई मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर करेंगे। इस घटनाक्रम को उत्तर प्रदेश के मौजूदा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस व्यवस्था और जिम्मेदारियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

गुजरात के संगठन महामंत्री रत्नाकर की भी भूमिका
सूत्रों के मुताबिक, चुनावी तैयारियों के मद्देनजर संगठन के कामकाज की निगरानी और रणनीति को धार देने के लिए यह व्यवस्था तैयार की जा रही है। चंद्रशेखर के साथ गुजरात भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर सहित अन्य राज्यों के संगठन से जुड़े अनुभवी पदाधिकारी भी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहेंगे। इनका मुख्य काम क्षेत्रवार संगठन को मजबूत करना, चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।

चंद्रशेखर के नेतृत्व में बनेगी चुनावी रणनीति
मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को संघ का करीबी और अनुभवी संगठनकर्ता माना जाता है। राजनीतिक हलकों में उन्हें राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक बदलावों और वसुंधरा राजे के प्रभाव को सीमित करने की रणनीति से भी जोड़कर देखा जाता रहा है। अब उत्तर प्रदेश में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर और गुजरात के संगठन महामंत्री रत्नाकर वर्ष 2014 में सुनील बंसल के साथ उत्तर प्रदेश के चुनावी प्रबंधन में काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों नेताओं को प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक ढांचे की अच्छी समझ है।

सुनील बंसल और धर्मपाल की कार्यशैली की तुलना
उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री की भूमिका को लेकर सुनील बंसल और धर्मपाल की तुलना भी होती रही है। दोनों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारियों की शुरुआत की थी। वहीं, शिवप्रकाश, अजय कुमार, चंद्रशेखर और रत्नाकर जैसे कई संगठन महामंत्री सीधे संघ के प्रचारक के रूप में काम करने के बाद भाजपा संगठन में आए हैं। पार्टी के भीतर चर्चा है कि जिस तरह सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश में संगठन और चुनावी प्रबंधन को लेकर सक्रियता दिखाई थी, वैसी प्रभावी भूमिका धर्मपाल नहीं निभा सके। हालांकि, यह राजनीतिक सूत्रों का आकलन है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

योगी आदित्यनाथ भी चंद्रशेखर को यूपी लाना चाहते थे!
इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक और महत्वपूर्ण चर्चा सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दो वर्षों से चंद्रशेखर को उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक जिम्मेदारी देने की मांग कर रहे थे। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व कुछ कारणों से इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुआ था। अब चुनावी तैयारियों के बीच चंद्रशेखर को यूपी में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने की चर्चा को इसी राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा

7 minutes ago

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

about 7 hours ago

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, कटनी में पंचायत से जिला स्तर तक होंगे आयोजन

about 7 hours ago

भोपाल में 14 नवंबर से महंगा होगा सांची दूध, फुल क्रीम से लेकर टोंड और डबल टोंड तक बढ़े दाम

about 9 hours ago

रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा

about 9 hours ago

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

about 10 hours ago

और पढ़ें

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा
मध्यप्रदेश

बंडोल पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शहपुरा जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर, परिसीमन के बीच पांच दशक पुराने संघर्ष को नई उम्मीद!

MP की इस सीट पर फिर बजेगा उपचुनाव का बिगुल? विधायक की सदस्यता पर टिकी सबकी निगाहें, सियासी पारा हाई