UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता करने के मूड में नहीं है. बैठक में सपा के साथ गठबंधन जारी रखने के विकल्प के अलावा अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारियों पर भी विचार किया गया.

UP Politics Samajwadi Party Congress Alliance
UP Politics Samajwadi Party Congress Alliance
Business Desk

उत्तर प्रदेश चुनवा 2027 में सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बैठक कर गठबंधन और अकेले चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 125 से कम सीटों पर समझौता करने के पक्ष में नहीं है, जबकि सपा ने उसे 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है. दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. इसी बीच शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अहम बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता करने के मूड में नहीं है. बैठक में सपा के साथ गठबंधन जारी रखने के विकल्प के अलावा अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारियों पर भी विचार किया गया.

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जल्द मुलाकात हो सकती है. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की बातचीत के बाद ही सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगेगी. कांग्रेस का कहना है कि पार्टी के लिए केवल सीटों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि ऐसी सीटें मिलनी चाहिए जहां जीत की संभावना मजबूत हो.

दिल्ली में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, सीटों के फॉर्मूले पर चर्चा

शुक्रवार को दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग पर हुई बैठक में कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. इसमें उन सीटों की नई सूची पर चर्चा हुई, जहां पार्टी को जीत की उम्मीद है. इसके साथ ही सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला और दिसंबर के पहले सप्ताह से चुनाव प्रचार शुरू करने की योजना पर भी विचार किया गया.

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और सहारनपुर सांसद इमरान मसूद शामिल हुए. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने ऑनलाइन माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया.

दरअसल, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है. इसके उलट कांग्रेस ने शुरुआत में 181 सीटों की मांग रखी थी. बाद में पार्टी ने अपनी मांग घटाकर 130 सीटें कर दी और अब 100 से 120 सीटों के बीच दावेदारी कर रही है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति 125 से कम सीटों पर समझौता नहीं करने की है.

इमरान मसूद ने सपा को फिर घेरा, 26 सीटों पर उठाए सवाल

सीट बंटवारे को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाया कि 2019 में बसपा के साथ गठबंधन करने के बावजूद सपा सिर्फ पांच सीटों पर क्यों सिमट गई थी. मसूद का दावा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बने राजनीतिक माहौल ने 2024 के चुनाव में सपा को फायदा पहुंचाया और पार्टी 37 सीटें जीतने में सफल रही.

मसूद ने कहा कि गठबंधन में सपा का योगदान अपनी जगह है, लेकिन हर बार कांग्रेस ही समझौता क्यों करे. उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी 26 सीटों का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेगी. उनका तर्क है कि अगर कांग्रेस इतनी कम सीटों पर चुनाव लड़ती है, तो 2029 में उसके प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े किए जाएंगे.

उन्होंने सपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर 26 सीटों पर जीत का इतना भरोसा है तो पार्टी खुद ही इन सीटों पर चुनाव लड़कर दिखाए. मसूद ने 105 से अधिक सीटों की मांग दोहराई और कहा कि 2017 में कमजोर स्थिति के बावजूद कांग्रेस इतनी सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है. आज पार्टी पहले से मजबूत है, इसलिए उसे उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए.

खुद को गठबंधन विरोधी और खलनायक बताए जाने पर मसूद ने कहा कि वह पार्टी के लिए पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे और अपनी बात बेबाकी से रखते रहेंगे.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?

about 10 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

about 12 hours ago

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना

about 13 hours ago

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

about 14 hours ago

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

about 14 hours ago

रीवा में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र बचाना है तो अराजकता हटानी होगी, कांग्रेस ने 100 बार किया संविधान संशोधन

about 14 hours ago

और पढ़ें

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
अन्य खेल

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी
नेशनल न्यूज़

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?
मध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत
नेशनल न्यूज़

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान
मध्यप्रदेश

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
मध्यप्रदेश

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

कार पर लिखवाई 11 मुकदमों की कहानी, भोपाल की सड़कों पर चर्चा में अनोखी कार
नेशनल न्यूज़

कार पर लिखवाई 11 मुकदमों की कहानी, भोपाल की सड़कों पर चर्चा में अनोखी कार