खबर डिजिटल न्यूज़
कटनी- निवार चौकी क्षेत्र अंतर्गत लखा पतेरी स्थित मुज्जू खान की माइंस में आज दोपहर कि घटना बड़ा हादसा सामने आया है। बिहार से मजदूरी करने आए एक श्रमिक की मार्बल का भारी पत्थर गिरने से दबकर मौत हो गई। घटना के बाद माइंस क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान और घटना की परिस्थितियों सहित अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। माइंस में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।









