Tik Tok ऐप अपने यूजर्स को दे रहा 1 लाख रुपए का इनाम, जानिए क्या है प्रासेस 

भारत में बैन हुआ Tik Tok ऐप के बंद होने के बाद कंपनी को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। कंपनी के मुताबिक   Tik Tok ऐप की पॉपुलैरिटी अब और ज्यादा बढ़ गयी है। क्योकि ऐपल ऐप स्टोर के फ्री कैटिगरी में  Tik Tok ऐप टॉप पर है।  Tik Tok ऐप बैन होने के बाद भी यूजर्स पर इसका को असर नहीं पड़ा है। बल्कि अब मोबाइल यूजर्स ज्यादा संख्या में डाउनलोड कर रहे हैं जैसे पहले करते रहे हैं।

Tik Tok ऐप बैन के बाद कंपनी कुछ ज्यादा ही आक्रामक हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अब यूजर्स को हैशटैग चलाने पर कंपनी 1 लाख रुपये तक का इनाम देने का दावा कर रही है। लकी यूजर्स को हर दिन 1 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया गया है। हालांकि 1 लाख रुपए मिली की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 

Tik Tok ऐप की तरफ से कहा गया है कि इस Tik Tok ऐप को भारत के 200 मिलियन यूजर्स से काफी अच्छे रेस्पॉन्स, सपोर्ट और प्यार मिला है। यह ऐप लोगों से ReturnofTikTok का हैशटैग यूज करने को कह रही है और ऐसा करने पर 1 लाख रुपये तक का इनाम मिल सकता है।

गौरतलब है कि मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने इस TikTok ऐप पर बैन लगाने का आदेश जारी किया और गूगल और ऐपल को लेटर लिख कर इसके डाउनलोड करने पर पांबदी लगाई. लेकिन बाद में कुछ शर्तों के साथ टिक टॉक पर से बैन हटा लिया गया। भारत में Tik Tok ऐप ने बैन होने के बावजूद तब ही ऐलान किया था कि यहां इसकी पेरेंट कंपनी बाइट डांस 60 अरब रुपये से भी ज्यादा निवशे करेगी। इसके अलावा यहां कर्मचारियों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। कंपनी के भारत में पहले से ही तीन ऐप हैं और जल्द ही कंपनी एक और ऐप लाने की तैयारी कर रही है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment