कटनी– पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा चोरी के घटनाओं करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अभिनव विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा के नेतृत्व में दिनांक 14.08.25 को सुने घर में तला तोडकर चोरी करने वाले 03 आरोपियों को गिरफतार किया गया।घटना का विवरण दिनांक 13.08.25 को प्रार्थी विश्वनाथ चौबे पिता बंसत चौबे उम्र 34 साल निवासी ग्राम देवरीमंगेली थाना उमरियापान हाथ ग्राम कटरिया थाना ढीमरखेडा का उपस्थित होकर बताया कि मै ग्राम कटरिया में रहकर खेती किसानी का काम करता हूँ दिनांक 06.08.25 को रक्षाबंधन के त्यौहार में अपने गांव देवरीमंगेली चला गया था। जब दिनांक 13.08.25 को दोपहर 01 बजे करीबन ग्राम कटरियाअपने किराये के घर पहुंचा तो देखा घर की छप्पर हटी हुई थी ताला खोलकर अंदर गया तो मकान के अंदर कमरे का दरवाजे का ताला टूटा था तो मैं अंदर जाकर देखा तो कमरे के अंदर रखी पेटी खुली थी पेटी का सामान बिखरा हुआ था तो पेटी में रखे चांदी का डोरा एक पायल एक चांदी का गुच्छा कुल किमती 50000 / को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध कंमाक 331 (4),305ए बीएनएस कर रिपोर्ट को गंभीरता से लेकर तत्वरित कार्यवाही करते हुये कुछ ही घंटो में प्रकरण के तीन आरोपी दुर्गेश प्रजापति, विनीत प्रजापति, बंसत प्रजापति तीनो निवासी ग्राम कटरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया जो आरोपियो के कब्जे से जेवर चांदी का डोरा, पायल, गुच्छा कुल किमती 50000/- बरामद किया गया है। आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी ढीमरखेडा मो. शाहिद, सउनि जयंचद उईके.आर. पंकज सिंह, आर. रंजीत सिंह, आर. कमोद कोल का विशेष योगदान रहा है।
सुने घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गिरफतार
सम्बंधित ख़बरें


