P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशवीर दुर्गादास राठौड़ की 387वीं जयंती पर राठौड़ समाज ने किया चल...

वीर दुर्गादास राठौड़ की 387वीं जयंती पर राठौड़ समाज ने किया चल समारोह

वीर दुर्गादास राठौड़ की 387वीं जयंती निवाली में धूमधाम से मनाई गई

निवाली (सुनील सोनी) बड़वानी जिले में राठौड़ समाज द्वारा वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की 387वीं जन्म जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। वीर दुर्गादास की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बड़वानी में भव्य आयोजन हुआ। वहीं 14 अगस्त को निवाली में राठौड़ समाज ने अलग आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वीर दुर्गादास राठौड़ के प्रतीक स्वरूप में कमलेश पिता मनसुख राठौड़ को घोड़े पर विराजित कर पारंपरिक वेशभूषा में सजाया गया। वे वीर दुर्गादास के रूप में नगर में चल समारोह के माध्यम से भ्रमण करते हुए वीरता और गौरव का संदेश दे रहे थे।

चल समारोह राठौड़ धर्मशाला (खेतिया रोड) से प्रारंभ होकर सेंधवा रोड, पीपल चौराहा, राम मंदिर चौक, बस स्टैंड, पलसुद रोड होते हुए अमृत जीवन गार्डन तक पहुंचा। जगह-जगह समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में पानसेमल राठौड़ समाज अध्यक्ष ताराचंद राठौड़ व उनके साथियों का विशेष रूप से स्वागत किया गया। समारोह के समापन पर सभी समाजजनों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवा शामिल हुए।

इस दौरान समाज की एकता और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजन में राठौड़ समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष संतोष राठौड़, महिला अध्यक्ष बसंती महेंद्र राठौड़, पूर्व अध्यक्ष योगिता संतोष राठौड़, किरण अशोक राठौड़, उपाध्यक्ष शिरोमणि ओमप्रकाश राठौड़, सुनीता ओमप्रकाश राठौड़, अनीता नरेश राठौड़, कोषाध्यक्ष कविता दीपक राठौड़, सचिव राधिका संतोष राठौड़, रानू सचिन राठौड़, नर्मदा राठौड़, संगीता राठौड़, सोनू राठौड़ गणमान्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट