P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संकल्प, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्मेलन में...

भोपाल में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संकल्प, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्मेलन में जुटे प्रदेशभर के नेता

आलीराजपुर/जोबट/ खबर डिजिटल/कुलदीप खराड़ीया/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण सम्मेलन का भव्य एवं महत्वपूर्ण आयोजन भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रदेशभर से आए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करना, बूथ स्तर पर कांग्रेस की पकड़ सुदृढ़ करना तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श करना रहा।

इस अवसर पर आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल भी जोबट विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ उपस्थित रहीं।

प्रदेश नेतृत्व ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस की वास्तविक शक्ति गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और ब्लॉक अध्यक्षों से प्राप्त होती है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों को प्रत्येक गांव तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने, कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद करने तथा जनता की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने का आह्वान किया गया। किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों एवं गरीब वर्ग से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित के विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, युवाओं, महिलाओं और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करता है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी समय में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन, चौपाल, पदयात्रा एवं जनहित के मुद्दों पर व्यापक आंदोलन चलाए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी हर गांव, हर वार्ड और हर वर्ग तक अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत करेगी।

अंत में सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनहित के प्रति समर्पित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट