P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: एंबुलेंस चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाया वाहन… थाने के बाहर परिजन ने...

सिवनी: एंबुलेंस चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाया वाहन… थाने के बाहर परिजन ने रख दिया शव

महिला के शव को आई चोटें

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सिवनी जिले सादक सिवनी निवासी भरत लाल अहिरवार की 75 वर्षीय मां का निधन हो गया था। जिसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस में रखकर सिवनी से निकले। यहां से वो जैसे ही आगे बढ़े शराब के नशे में धुत एंबुलेंस चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया। एंबुलेंस वाहन पलटते हुए बचा। जिससे एंबुलेंस में मौजूद मृत महिला के शव को चोट आ गई और स्ट्रेचर पर रखे शव पर दो महिलाएं गिर गई। इस बात को लेकर ड्राइवर पर नाराजगी जाहिर की, तो एंबुलेंस चालक बंडोल थाने लेकर वाहन चला गया और शव को ले जाने से मना कर दिया।

परिजन ने थाने की दहलीज पर रखा शव
परिजनों ने शव को थाने की दहलीज पर रख दिया, परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों के द्वारा भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जबकि उनका कहना था कि एंबुलेंस चालक शराब के नशे में है, और वह गलत तरीके से वाहन चलाकर बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रहा था। वहीं पुलिसकर्मी उस ड्राइवर का फेवर करते हुए नजर आए, जिसके चलते यह पूरा हंगामा खड़ा हो गया, करीब देर रात 11 बजे तक है पूरा हंगामा चला।

परिजन ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत
हंगामें के बाद एक लिखित शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई और शव को घर ले गए। थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी थे, उनकी बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते यह पूरा हंगामा खड़ा हुआ, फिलहाल इस मामले पर देखना होगा क्या कुछ कार्रवाई होती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट