व्यापार•

एअर इंडिया हलवारा (लुधियाना) के लिए उड़ानों की शुरूआत करने वाली पहली एयरलाइन बनी; 15 मई से होगा संचालन

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एअर इंडिया हलवारा (लुधियाना) के लिए उड़ानों की शुरूआत करने वाली पहली एयरलाइन बनी; 15 मई से होगा संचालन

गुरुग्राम : एअर इंडिया ने आज हलवारा (लुधियाना) को भारत में अपने सबसे नए गंतव्य के रूप में घोषित किया है, जिससे पंजाब के औद्योगिक केंद्र से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली और दुनिया भर के अन्य गंतव्यों तक पहुंच और भी आसान हो जाएगी।

15 मई 2026 से, एअर इंडिया अपने ए320 फैमिली विमानों के ज़रिए दिल्ली और हलवारा के बीच रोज़ाना दो उड़ानें संचालित करेगी। इसके साथ ही, एअर इंडिया हलवारा के लिए उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है।

उड़ानों का शेड्यूल इस तरह से निर्धारित गया है कि यात्री दिल्ली के रास्ते एअर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों से यूनाइटेड किंगडम और शेष यूरोप के कई शहरों तक सेम-डे कनेक्टिविटी पा सकेंगे। इस तरह हलवारा/लुधियाना और आस-पास के इलाकों के यात्री एक ही टिकट पर एअर इंडिया से दिल्ली जा सकते हैं और उसी टर्मिनल से लंदन, बर्मिंघम, रोम, मिलान और पेरिस जैसे शहरों के लिए एअर इंडिया की अगली उड़ान ले सकते हैं और बैगेज सीधे उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। 

इस अवसर पर निपुण अग्रवाल, चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, एअर इंडिया ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम लुधियाना और आस-पास के इलाकां के लोगों को दिल्ली के रास्ते कई महाद्वीपों की यात्रा की सुविधा प्रदान करने जा रहे हैं। हमारे नेटवर्क में लुधियाना को शामिल कर, हम पंजाब में हमारे उपभोक्ताओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को अधिक सरल और सहज बनाना चाहते हैं।’’  

हलवारा के लिए एअर इंडिया की उड़ानों की बुकिंग सभी चैनलों -एअर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाईट (www.airindia.com), मोबाइल ऐप और  ट्रैवल  एजेंट्स के माध्यम से की जा सकती हैं।     

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 7 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi