बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बैंक ऑफ़ बड़ौदा (गुयाना) आईएनसी ने किया गुयाना में अपने नए प्रधान कार्यालय, जॉर्जटाउन शाखा भवन और विरासत केंद्र का उद्घाटन

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बैंक ऑफ़ बड़ौदा (गुयाना) आईएनसी ने किया गुयाना में अपने नए प्रधान कार्यालय, जॉर्जटाउन शाखा भवन और विरासत केंद्र का उद्घाटन

गुयाना: भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज गुयाना में अपने नए प्रधान कार्यालय एवं जॉर्जटाउन शाखा के साथ-साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा विरासत केंद्र का उद्घाटन किया। यह विरासत केंद्र बैंक की समृद्ध विरासत और गुयाना के साथ उसके दीर्घकालिक संबंधों को प्रदर्शित करता है। बैंक ने गुयाना की स्वतंत्रता से लगभग दो महीने पूर्व, 31 मार्च, 1966 को देश में अपना परिचालन शुरू किया था। वर्ष 1999 में बैंक के स्थानीय परिचालन को उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (गुयाना) आईएनसी में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में बैंक गुयाना में दो शाखाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा यह देश में उपस्थिति रखने वाला एकमात्र भारतीय बैंक है।

नए भवन एवं विरासत केंद्र का उद्घाटन गुयाना सहकारी गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा; राष्ट्रपति कार्यालय में वित्त विभाग का दायित्व संभालने वाले वरिष्ठ मंत्री माननीय डॉ. अश्नी सिंह; गुयाना में भारत के उच्चायुक्त महामहिम श्री चिन्मय नाइक; जॉर्जटाउन के महापौर श्री अल्फ्रेड मेंटोर; बैंक ऑफ़ गुयाना के गवर्नर डॉ. गोबिंद गंगा तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा (गुयाना) आईएनसी के अध्यक्ष श्री निशांत रंजन, निदेशक श्री शेखर मोसेस मल्लमपाटी एवं प्रबंध निदेशक श्री मोहित भाकुनी उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “यह केवल एक नए भवन का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह हमारी नवीकृत प्रतिबद्धता, एक नई शुरुआत और सबसे बढ़कर, छह दशकों से कायम संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रतीक है। गुयाना के साथ हमारे संबंध उसकी स्वतंत्रता से भी पुराने हैं। हमने इस देश के साथ-साथ प्रगति की है और इसकी आर्थिक एवं वित्तीय विकास यात्रा में सहभागी रहे हैं। गुयाना में गहरी पहुंच रखने वाले एक भारतीय बैंक के रूप में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को इन दो मित्र देशों के बीच वित्तीय सेतु की भूमिका निभाने पर गर्व है।”

गुयाना में बैंक के व्यावसायिक प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए डॉ. चांद ने ग्राहकों एवं स्थानीय समुदाय से प्राप्त विश्वास और प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से बैंक ने हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति की है। बैंक की प्रमुख कार्यनिष्पादन उपलब्धियां निम्नानुसार हैं:

·       बैंक का कुल कारोबार वित्त वर्ष 2022-23 में 28.7 बिलियन गुयाना डॉलर (GYD) से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 51.2 बिलियन गुयाना डॉलर से अधिक हो गया। नवीनतम वित्त वर्ष में लगभग 29% की वृद्धि दर्ज की गई।

·       बैंक की जमाराशियों में 31% से अधिक तथा अग्रिमों में 22% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

·       बैंक का निवल लाभ 774 मिलियन गुयाना डॉलर तक पहुँच गया।

·       बैंक की अनर्जक आस्तियाँ (एनपीए) 314 मिलियन गुयाना डॉलर से घटकर 38 मिलियन गुयाना डॉलर रह गईं।

बैंक की भावी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए डॉ. चांद ने डिजिटल भुगतान को ध्यान केंद्रण का एक प्रमुख क्षेत्र बताया, विशेष रूप से गुयाना में वास्तविक समय आधारित भुगतान प्रणाली की शुरुआत के परिप्रेक्ष्य में। उन्होंने कहा, “भारत और गुयाना के बीच बनी आपसी सहमति के अनुरूप, गुयाना में यूपीआई आधारित भुगतान सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई), संबंधित प्राधिकरणों एवं अन्य हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर इस पहल में योगदान देना चाहता है। गुयाना की प्रमुख विकास परियोजनाओं के लिए हाल ही में घोषित 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारतीय ऋण सुविधा दोनों देशों की साझेदारी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है—हम गुयाना के साथ प्रगति करना चाहते हैं, यहाँ के लोगों की सेवा करना चाहते हैं और देश की समृद्धि में योगदान देना चाहते हैं।”

अपने मुख्य संबोधन में गुयाना सहकारी गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा अपने नए प्रधान कार्यालय में किए गए निवेश को गुयाना की अर्थव्यवस्था के प्रति विश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने रोजगार सृजन एवं आर्थिक गतिविधियों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने में लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए बैंक को इस क्षेत्र में अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, “बड़े निवेशक विकास को प्रारंभिक गति प्रदान करते हैं, जबकि छोटे व्यवसाय उसे व्यापक आधार, अधिक पहुँच और दीर्घकालिक स्थायित्व प्रदान करते हैं।”

राष्ट्रपति ने बैंक से कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, आधारभूत संरचना तथा तेल एवं गैस आपूर्ति शृंखला जैसे उत्पादक क्षेत्रों को भी सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बैंक का नया प्रधान कार्यालय एक ऐसे केंद्र के रूप में विकसित होगा, जहाँ से व्यवसायों को वित्तपोषण, उद्यमियों को सहयोग तथा गुयाना के नागरिकों के लिए नए अवसरों का सृजन किया जा सकेगा।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद द्वारा फीता काटने और शिलापट्ट के अनावरण के साथ हुआ। इसके पश्चात पारंपरिक दीप प्रज्वलन, नए बैंकिंग हॉल का अवलोकन तथा बैंक ऑफ़ बड़ौदा विरासत केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह विरासत केंद्र गुयाना में बैंक की छह दशकों की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित करता है। समारोह के दौरान डॉ. देबदत्त चांद, श्री मोहित भाकुनी एवं श्री चिन्मय नाइक ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके उपरांत महामहिम राष्ट्रपति ने मुख्य संबोधन दिया।

भविष्य की संभावनाओं के दृष्टिगत बैंक ऑफ़ बड़ौदा गुयाना में आधारभूत संरचना, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा तेल एवं गैस क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में अपनी सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करने की व्यापक संभावनाएँ देखता है। इसके अतिरिक्त, बैंक का उद्देश्य गुयाना के निरंतर विकसित हो रहे आर्थिक एवं वित्तीय परिवेश को सहयोग प्रदान करने के लिए अपनी डिजिटल बैंकिंग क्षमताओं, भुगतान समाधानों, व्यापार वित्त एवं विप्रेषण सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाना है।

गुयाना में अपनी उपस्थिति के छह दशक पूर्ण करने के अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के नए प्रधान कार्यालय, जॉर्जटाउन शाखा एवं विरासत केंद्र का उद्घाटन बैंक की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह गुयाना के साथ निरंतर प्रगति करने, द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने तथा देश के सतत विकास एवं समृद्धि में योगदान देने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करता है।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

2 days ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

7 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

7 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

7 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

7 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

7 days ago

और पढ़ें

दिवाली पर मध्यप्रदेश में हादसों का आंकड़ा बढ़ा... 108 एंबुलेंस को मिले 503 इमरजेंसी केस, सागर सबसे आगे
मध्यप्रदेश

दिवाली पर मध्यप्रदेश में हादसों का आंकड़ा बढ़ा... 108 एंबुलेंस को मिले 503 इमरजेंसी केस, सागर सबसे आगे

दीपावली कार्यक्रम आयोजित: ग्राम बांकी में 108 दीपों से दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश
मध्यप्रदेश

दीपावली कार्यक्रम आयोजित: ग्राम बांकी में 108 दीपों से दिया सुख-शांति और भाईचारे का संदेश

डिंडौरी  में बड़ा हादसा: सरई माल जलाशय में नहाने गईं 2 मासूम बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश

डिंडौरी में बड़ा हादसा: सरई माल जलाशय में नहाने गईं 2 मासूम बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत

Today CM Mohan Program: मोहन यादव आज उज्जैन और वाराणसी के दौरे पर, गोवर्धन पूजन उत्सव में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

Today CM Mohan Program: मोहन यादव आज उज्जैन और वाराणसी के दौरे पर, गोवर्धन पूजन उत्सव में होंगे शामिल

उज्जैन में ग्रामीणों के साथ मुख्‍यमंत्री ने मनाई दिवाली, ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर किया सम्‍मानित
मध्यप्रदेश

उज्जैन में ग्रामीणों के साथ मुख्‍यमंत्री ने मनाई दिवाली, ग्राम अजराना में ग्रामीणों ने हल भेंट कर किया सम्‍मानित

CM मोहन यादव ने कहा, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी, दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी, दुग्‍धसंघ अब बकरी का दूध भी खरीदेगा

दीपों की रोशनी से जगमगाया कटाए घाट, परिवारों के साथ उमड़े श्रद्धालु; दीपदान कर मां लक्ष्मी से मांगी सुख-समृद्धि
मध्यप्रदेश

दीपों की रोशनी से जगमगाया कटाए घाट, परिवारों के साथ उमड़े श्रद्धालु; दीपदान कर मां लक्ष्मी से मांगी सुख-समृद्धि

Cancer Medicine Price: कैंसर का इलाज होगा सस्ता! 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटे
स्वास्थ्य समाचार

Cancer Medicine Price: कैंसर का इलाज होगा सस्ता! 679 ब्रांड की दवाओं के दाम 50% से ज्यादा घटे

Bhai Dooj 2026 Date: 10 या 11 नवंबर, कब मनाया जाएगा भाई दूज? कितने बजे लगाएं भाई को तिलक? जानें पूजा के नियम
त्योहार

Bhai Dooj 2026 Date: 10 या 11 नवंबर, कब मनाया जाएगा भाई दूज? कितने बजे लगाएं भाई को तिलक? जानें पूजा के नियम