व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की डिजिटल रूप से उपलब्ध ओवरड्राफ्ट सुविधा बॉब पीएएल की शुरुआत

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की डिजिटल रूप से उपलब्ध ओवरड्राफ्ट सुविधा बॉब पीएएल की शुरुआत

ग्राहक अपने निवेश का परिसमापन किए बिना ₹5 करोड़ तक की ऋणराशि प्राप्त कर सकते हैं; ₹1 करोड़ तक की सीमा के लिए यह सुविधा डिजिटल रूप से भी उपलब्ध है।

मुंबई : भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रतिभूतियों के एवज में डिजिटल रूप से सक्षम ओवरड्राफ्ट सुविधा बॉब पीएएल (पोर्टफोलियो-समर्थित स्वीकृत लिमिट) की शुरुआत की घोषणा की है जिसके माध्यम से ग्राहक अपने निवेश का नकदीकरण किए बिना, अल्पकालिक व्यक्तिगत या व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए त्वरित और सुविधाजनक धन राशि प्राप्त कर सकेंगे।

बॉब पीएएल के तहत, पात्र ग्राहक इक्विटी शेयरों, म्यूचुअल फंड, बांड, डिबेंचर और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जैसी प्रतिभूतियों को प्रतिभूति के रूप में गिरवी रख सकते हैं और ₹1 लाख से लेकर ₹5 करोड़ तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ₹1 करोड़ तक की सीमा के लिए यह सुविधा डिजिटल रूप से भी उपलब्ध है, जहां  ग्राहकों को तत्काल मंजूरी प्रदान की जाती है।

बॉब पीएएल ग्राहकों को धन राशि की त्वरित उपलब्धता प्रदान करता है, साथ ही उन्हें अपने निवेश पोर्टफोलियो को जारी रखने और लाभांश और बोनस लाभ इत्यादि का लाभ लेना जारी रखने की सुविधा देता है।

इस अवसर पर बात करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री संजय मुदालियर ने कहा, "धन की उपलब्धता दीर्घकालिक निवेश के परिसमापन की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। बॉब पीएएल ग्राहकों के निवेश को जारी रखने के साथ-साथ, जब उन्हें धन की आवश्यकता होती है तो अपने वित्तीय निवेश के मूल्य को अनलॉक करने में सक्षम बनाता है। एक सरल ओवरड्राफ्ट फ्रेमवर्क और एक बाधारहित डिजिटल जर्नी के साथ, बॉब पीएएल ग्राहकों को सुविधाजनक, सुलभ और डिजिटल वित्तीय समाधान प्रदान करने के प्रति बैंक ऑफ़ बड़ौदा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।‘

बॉब पीएएल की मुख्य विशेषताएं:

•   सुविधाजनक ऋण सीमा: लागू सुरक्षित सीमाओं के अधीन, बैंकिंग सिस्टम में प्रति व्यक्ति ₹1 लाख से ₹5 करोड़ तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा।

•   प्रतिभूतियों की विस्तृत श्रृंखला: पात्र इक्विटी शेयरों, म्यूचुअल फंड, बांड, डिबेंचर और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की एवज में ऋण सुविधा उपलब्ध है।

•   पे-एज़-यू-यूज़ सुविधा: ओवरड्राफ्ट सुविधा के रूप में, केवल उपयोग की गई राशि पर ब्याज लगाया जाता है, जिससे ग्राहकों को अपनी लिक्विडिटी के कुशल प्रबंधन में मदद मिलती है।

•   निवेश में निरंतरता: ग्राहक अपने गिरवी निवेश को बेचे बिना धन राशि प्राप्त कर सकते हैं, जबकि अपने निवेश से मिलने वाले लाभ प्राप्त करना जारी रख सकते हैं।

•   डिजिटल सुविधा: बॉब वर्ल्ड, इंटरनेट बैंकिंग और बैंक की वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल ऑनबोर्डिंग और प्रोसेसिंग। बॉब पीएएल की शुरुआत के माध्यम से ग्राहकों को अपनी वित्तीय आस्तियों से लिक्विडिटी प्राप्त करने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने ऋण पोर्टफोलियो को सुदृढ कर रहा है। ₹1 करोड़ तक की सुविधाओं के लिए उच्च ऋण सीमा और डिजिटल जर्नी के साथ, बॉब पीएएल योजना को ग्राहकों को सुरक्षित ऋण तक त्वरित और अधिक सुदृढ एक्सेस प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 2 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी