व्यापार•

सिबिल स्कोर अब भीम भुगतान ऐप पर उपलब्ध

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

सिबिल स्कोर अब भीम भुगतान ऐप पर उपलब्ध

ट्रांसयूनियन सिबिल ने यूपीआई उपयोगकर्ताओं में क्रेडिट संबंधी जागरूकता लाने के लिए एनबीएसएल के साथ साझेदारी की

मुंबई : भारत की अग्रणी क्रेडिट सूचना कंपनी, ट्रांसयूनियन सिबिल ने आज भीम भुगतान ऐप में उपभोक्ता सिबिल स्कोर और क्रेडिट सूचना रिपोर्ट (सीआईआर) जोड़ने की घोषणा की। भीम भुगतान ऐप, एमपीसीआई भीम सर्विसेज़ लिमिटेड (एनबीएसएल) द्वारा विकसित भारत का स्वदेशी भुगतान ऐप है। इसके जुड़ने से भीम ऐप के उपयोगकर्ता अपने सिबिल स्कोर और क्रेडिट संबंधी प्रमुख जानकारी सीधे ऐप के भीतर ही सुरक्षित रूप से देख सकेंगे और इस पर नज़र रख सकेंगे, जिससे उन्हें अपनी क्रेडिट स्थिति के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी। नियामक दिशानिर्देशों के अनुरूप, यह एकीकरण 'ग्राहक सहमति-आधारित मॉडल' पर परिचालन करता है, जिसमें क्रेडिट जानकारी केवल उपयोगकर्ता की मंज़ूरी के बाद ही देखी जा की जाती है, जिससे पारदर्शिता और नियंत्रण सुनिश्चित होता है।

ट्रांसयूनियन सिबिल और एनबीएसएल दो ऐसे प्रमुख संस्थान हैं, जो भारत के वित्तीय तथा डिजिटल भुगतान परितंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। भीम ऐप में सिबिल स्कोर को शामिल कर क्रेडिट जागरूकता को रोज़मर्रा की वित्तीय गतिविधियों के साथ जोड़ दिया गया है। इससे उपभोक्ता जाने-पहचाने माहौल में, क्रेडिट के संबंध में आसानी से और सुरक्षित रूप से विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर, सोच-समझकर वित्तीय निर्णय ले सकेंगे।

भीम भुगतान ऐप को उपयोगकर्ताओं को उनकी रोज़मर्रा की वित्तीय ज़रूरतों के प्रबंधन में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया यह ऐप 15 से अधिक भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है और सरल तथा आसानी से उपयोग किया जाने वाला इंटरफेस प्रदान करता है, जिससे यह शहरी, ग्रामीण और अर्ध-शहरी सभी क्षेत्रों में सुलभ हो जाता है। यह उपयोगकर्ताओं को 'खर्च बांटें' (स्प्लिट एक्सपेंसेज़), 'फैमिली मोड', 'खर्च विश्लेषण' (स्पेंड्स एनालिटिक्स) और 'आवश्यक कार्रवाई' (एक्शन नीडेड) जैसे रिमाइंडर और सुविधाओं के ज़रिये धन का प्रबंधन करने में मदद करता है। सिबिल स्कोर के जुड़ने के साथ, भीम इस दिशा में एक और पहल करते हुए उपयोगकर्ताओं को न केवल लेन-देन करने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें अपनी क्रेडिट प्रोफाइल के बारे में जानकारी से भी लैस करेगा।

ट्रांसयूनियन सिबिल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, श्री भावेश जैन ने इस साझेदारी पर अपनी टिप्पणी में कहा: “क्रेडिट परितंत्र में क्रेडिट संबधी जागरूकता और क्रेडिट समावेश का विशिष्ट स्थान है। भीम भुगतान ऐप अपने लाखों उपयोगकर्ताओं के लिए सिबिल स्कोर और क्रेडिट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट को आसानी से उपलब्ध कराएगा। गौरतलब है कि भारत ऋण के संबंध में मात्र लेन-देन वाले दृष्टिकोण से परे अब सोच-समझकर बनाई गई योजना वाले नज़रिए की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में यह पहल हमारी उपभोक्ता जागरूकता यात्रा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह अपेक्षाकृत अधिक सूचित, सशक्त और समावेशी क्रेडिट वातावरण के विकास में मदद करेगा, जो ‘भलाई के लिए जानकारी’ (इन्फॉर्मेशन फॉर गुड) को बढ़ावा देने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है।”

एनपीसीआई भीम सर्विसेज़ लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, ललिता नटराज ने कहा: “भीम भुगतान ऐप को इस तरह तैयार किया गया है कि इसका उपयोग सरलता से हो सके और इस पर उपयोगकर्ता का नियंत्रण हो। हम ट्रांसयूनियन सिबिल के साथ अपने सहयोग के ज़रिये, इस दृष्टिकोण के दायरे में क्रेडिट जागरूकता को शामिल कर रहे हैं, जिससे उपयोगकर्ता भीम ऐप के भीतर ही अपने सिबिल स्कोर को आसानी से देख सकेंगे। यह पहल उपयोगकर्ताओं को सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने में मदद करने के लिए की गई है।”

यह फीचर भीम भुगतान ऐप के 4.0.19 वर्ज़न और उससे ऊपर के वर्ज़न पर उपलब्ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस