व्यापार•

कूपर कॉर्पोरेशन ने आधुनिक ट्रैक्टर प्लांट और कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ के लॉन्च के साथ कृषि क्षेत्र में रखा कदम

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

कूपर कॉर्पोरेशन ने आधुनिक ट्रैक्टर प्लांट और कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ के लॉन्च के साथ कृषि क्षेत्र में रखा कदम

सतारा: विश्वस्तरीय इंजन, इंजन के कल-पुर्जों और जनरेटर निर्माण में अग्रणी कूपर कॉर्पोरेशन ने शनिवार, 1 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र के सतारा में अपने आधुनिक ट्रैक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर कंपनी ने अपने पहले ट्रैक्टर, कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ को भी लॉन्च किया। यह ट्रैक्टर अपनी उम्दा प्रदर्शन क्षमता, कम ईंधन खपत और नवीनतम इंजीनियरिंग के साथ खेती के क्षेत्र में नए बदलाव लाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस भव्य समारोह में श्री छ. शिवेंद्रराजे भोसले, माननीय कैबिनेट मंत्री, लोक निर्माण, महाराष्ट्र सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, श्री महेश शिंदे (माननीय उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र कृष्णा खोरे विकास महामंडल, विधायक) एवं श्री क्लाइव बैगनॉल, डायरेक्टर - ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट, रिकार्डो, यू.के., सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बेहतरीन गुणवत्ता और इनोवेशन का संगम

कूपर कॉर्पोरेशन ने कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उच्च प्रदर्शन वाली मशीनरी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ को विशेष रूप से उबड़-खाबड़ इलाकों और भारी-भरकम कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इस ट्रैक्टर में ईंधन बचत, एर्गोनोमिक डिज़ाइन और कम रखरखाव लागत जैसी कई अत्याधुनिक विशेषताएं शामिल हैं।

इस ट्रैक्टर को विश्व की जानी-मानी इंजीनियरिंग कंपनियों के सहयोग से विकसित किया गया है। डिज़ाइन में मैग्ना स्टेयर, इंजन डेवलपमेंट में रिकार्डो यूके, ट्रांसमिशन में करारो इंडिया और हाइड्रोलिक्स में मीता इंडिया का विशेष योगदान रहा है। इन साझेदारियों के माध्यम से, इस ट्रैक्टर को भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।

श्री फरोख एन. कूपर का दृष्टिकोण

कूपर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री फरोख एन. कूपर ने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा, "आज का दिन हमारे लिए बेहद गर्व का क्षण है। हमने वर्षों की रिसर्च, इनोवेशन और मेहनत के बाद अपना पहला ट्रैक्टर लॉन्च किया है। कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ भारतीय किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह ट्रैक्टर किसानों की उत्पादकता बढ़ाने, संचालन लागत कम करने और कठिन कृषि परिस्थितियों का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है। भारतीय कृषि के विकास में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है।"

कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ की प्रमुख विशेषताएँ

कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ को आधुनिक कृषि की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएँ शामिल हैं:

  • डुअल-क्लच ट्रांसमिशन और पावर स्टीयरिंग
  • 3 मीटर का कम टर्निंग रेडियस जिससे संचालन आसान
  • 3 सिलेंडर - 4 वाल्व प्रति सिलेंडर इंजन जिससे उच्च ईंधन दक्षता
  • बेड प्लेट, एचएलए, बॉश फ्यूल सिस्टम और सिरेमिक-कोटेड रिंग द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन
  • पिस्टन कूलिंग जेट और कॉम्पैक्ट ग्रेफाइट सिलेंडर हेड जो इसे टिकाऊ बनाते हैं
  • कोई अतिरिक्त वज़न नहीं और लंबे समय तक चलने वाले टायर्स
  • कम मेंटेनेंस, लंबे सर्विस इंटरवल और उच्च भार उठाने की क्षमता

यह ट्रैक्टर विशेष रूप से जुताई, रोटावेटर, माल ढुलाई और कठिन कृषि कार्यों के लिए तैयार किया गया है। इसकी बेहतरीन आरपीएम स्थिरता और फॉरवर्ड एवं रिवर्स शटल लीवर इसे किसानों का सबसे विश्वसनीय साथी बनाते हैं।

भारतीय किसानों के लिए आदर्श ट्रैक्टर

कूपर एनडीसी सीरीज़ को किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया गया है। कम ईंधन खपत, उच्च दक्षता और बहुपयोगी डिज़ाइन के कारण यह आधुनिक खेती के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह ट्रैक्टर सटीकता और शक्ति का उत्कृष्ट संयोजन प्रस्तुत करता है, जिससे खेती को अधिक उत्पादक और किफायती बनाया जा सकता है।

कूपर कॉर्पोरेशन का यह नया ट्रैक्टर प्लांट और कूपर ट्रैक्टर एनडीसी सीरीज़ भारतीय कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। इस ट्रैक्टर को कठिन से कठिन परिस्थितियों में उच्चतम प्रदर्शन देने के लिए तैयार किया गया है। भारतीय किसानों की उन्नति के लिए समर्पित कूपर कॉर्पोरेशन का यह प्रयास कृषि के क्षेत्र में एक नई सफलता की कहानी लिखेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 4 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा