Gold & Silver rate today:नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ वैलेंटाइन डे पर अगर आप सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास होने वाली है, क्योंकि इसके जरिए आप जान पाएंगे कि आज सोना-चांदी का दाम क्या है, क्योंकि पिछले कई दिनों सेु इसके दामों में बेहद ही उतार चढ़ाव देखने को मिला है, शादी के सीजन में जिस तरह से इसके भावों ने लोगों को निराश किया था, वहीं अब थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है।
सोना-चांदी का दामों के दिखाई दी मजबूती
शनिवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में मजबूती दिखाई दी। बुलियंस वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1 लाख 56 हजार 500 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि 1 किलोग्राम का दाम 1 करोड़ 56 लाख 50 है। वहीं 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1लाख 43 हजार 458 और 1 किलोग्राम के लिए 1 करोड़ 43 लाख 45 हजार 833 पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो 999 फाइन सिल्वर की कीमत 1 किलोग्राम के लिए 2 लाख 46 हजार 20 दर्ज की गई है।
सोने का ताजा भाव 14 फरवरी 2026 (Gold rate today on 14 february 2026)
प्रकार 10 ग्राम ( ₹) 1 किलोग्राम ( ₹)
24 कैरेट 1,56,500 1,56,50,000
22 कैरेट 1,43,458 1,43,45,833
चांदी का ताजा भाव 14 फरवरी 2026 (Silver rate today on 14 february 2026)
प्रकार 1 किलोग्राम ( ₹)
999 फाइन सिल्वर 2,46,020









