व्यापार•

होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने मध्य भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश,उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार किया

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने मध्य भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश,उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार किया

लखनऊ: होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज देश के मध्य भारत में उल्लेखनीय उपलब्धि की घोषणा की है, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। एचएमएसआई ने इन राज्यों में 1 करोड़ दोपहिया वाहनों की समग्र बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कंपनी की सशक्त मौजूदगी तथा खरीददारों के पसंदीदा ब्राण्ड के रूप में इसकी मजबूत स्थिति की पुष्टि करता है।

होण्डा ने 2001 में अपने पहले दोपहिया वाहन एक्टिवा के साथ भारतीय बाज़ार में प्रवेश किया और इसके बाद कंपनी द्वारा रचा गया इतिहास सबके सामने है। पिछले सालों के दौरान कंपनी ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करते हुए भारत के सबसे पसंदीदा दोपहिया ब्राण्ड्स में से एक रूप में अपनी स्थिति को बनाए रखे हुए है। इन राज्यों में 1 करोड़ की बिक्री की उपलब्धि एचएमएसआई के उपभोक्ताओं के भरोसे, अटूट विश्वास तथा डीलर पार्टनर्स के सहयोग का प्रमाण है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड और छत्तीसगढ़ एक साथ मिलकर देश का मध्य भाग बनाते हैं। 2001 में अपनी शुरूआत के बाद से एचएमएसआई ने 2017 में इन राज्यों में 50 लाख युनिट्स की बिक्री की उपलब्धि हासिल कर ली। हालांकि अगली 50 लाख युनिट्स तक पहुंचने में कंपनी को 7 साल से भी कम समय लगा और अब कंपनी के परिवार में 1 करोड़ से अधिक उपभोक्ता शामिल हो गए हैं।

एक्टिवा क्षेत्र में कंपनी का सबसे ज़्यादा बिकने वाला मॉडल है, इसके बाद 125 सीसी में शाईन 125 और एसपी 125 बेहद लोकप्रिय हैं। इसके अलावा शाईन 100 को भी उपभोक्ताओं ने खूब पंसद किया है, जिसने 100-110 सीसी सेगमेन्ट में अच्छा मार्केट शेयर बनाने में मदद की है। इन चारों राज्यों में एचएमएसआई के 1200 से अधिक नेटवर्क टचपॉइन्ट्स हैं ऐसे में यह ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए आसानी से सुलभ है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बात करते हुए श्री योगेश माथुर, डायरेक्टर, सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘ब्राण्ड होण्डा में उपभोक्ताओं ने जिस तरह से भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। यह उपलब्धि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम इसी संवेग को बनाए रखने तथा शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करते रहने के लिए प्रयासरत हैं।’’

गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट्स एवं सेवाओं के साथ उपभोक्ताओं को दे रहे संतोषजनक अनुभवः
कंपनी की प्रोडक्ट रेंज में चार स्कूटर मॉडल्स (110 सीसी और 125 सीसी अवतार में एक्टिवा और डियो दोनों) और मोटरसाइकिल कैटेगरी में नौ आकर्षक मॉडल्स 100-110 सीसी (शाईन 100, सीडी 110 ड्रीम डीलक्स और लीवो), 125 सीसी (शाईन 125 और एसपी125), 160 सीसी (यूनिकॉर्न और एसपी160) और 180-200 सीसी (होर्नेट 2.0 और सीबी200एक्स) शामिल हैं।

होण्डा के प्रीमियम मोटरसाइकिल रीटेल फोर्मेट का नेतृत्व बिग विंग टॉपलाईन द्वारा किया जाता है- टॉप मेट्रोज़ में पूर्ण प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज (300 सीसी-1800 सीसी) और एक्सक्लुज़िव रूप से मिड-साइज़ मोटरसाइकिल सेगमेन्ट (300 सीसी-500 सीसी) के लिए। इसकी मोटरसाइकिलों की व्यापक रेंज में नई CB350, H’ness CB350, CB350RS, CB300F, CB300R, NX500, XL750 ट्रांसेल्प, अफ्रीका ट्विन और गोल्ड विंग टूर शामिल हैं। इसके अलावा होर्नेट 2.0 और ब्ठ200ग् को भी अब बिगविंग शोरूमों के माध्यमे से रीटेल में बेचा जाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 7 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi