व्यापार•

भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV MG विंडसर की कीमत 13,49,800 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

भारत की पहली इंटेलिजेंट CUV MG विंडसर की कीमत 13,49,800 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू

उद्योग और सेगमेंट में पहली बार पेश किए गए ढेरों फीचर्स से लैस  
•    वाहन के पहले मालिक के लिए लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ पेश
•    MG ऐप के eHUB की मदद से पब्लिक चार्जरों पर एक वर्ष तक फ्री चार्जिंग की सुविधा
•    3 वर्ष/45,000 किमी* के बाद 60% बायबैक का भरोसा
•    बुकिंग 3 अक्टूबर 2024 से शुरू

गुरुग्राम : JSW MG मोटर इंडिया ने आज पिछले दिनों लॉन्च की गई MG विंडसर की कीमतों की घोषणा कर दी है। MG विंडसर की शुरुआती कीमत 13,49,800 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। भारत की इस पहली इंटेलिजेंट CUV में सेडान जैसा कंफर्ट और SUV जैसा स्पेस, दोनों के फीचर्स मिलते हैं। यह कार ग्राहकों को एक शानदार बिजनेस-क्लास का अनुभव प्रदान करती है।

CUV को बेहद फ्यूचरिस्टिक एयरोडायनामिक डिज़ाइन, विशाल और शानदार इंटीरियर, भरोसेमंद सेफ्टी, स्मार्ट कनेक्टिविटी, ड्राइविंग कंफर्ट और कई सारे हाई-टेक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, इस वाहन को लेकर कंपनी ने कई कदम उठाए हैं, जो ग्राहकों को भरपूर मन की शांति प्रदान करती है, इसकी सुविधाओं की बात करें तो पहले मालिक के लिए बैटरी पर लाइफलॉन्ग वारंटी और तीन साल के बाद 60% बायबैक का भरोसा मिलता है। इसके साथ्ज्ञ ही eHUB बाय MG ऐप का उपयोग करके सार्वजनिक चार्जर पर एक साल की निःशुल्क चार्जिंग जैसी सुविधा भी मिलती है। विंडसर चार रंगों में उपलब्ध है। इसमें स्टारबर्स्ट ब्लैक, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और टरकोजी ग्रीन शामिल हैं।

MG विंडसर की एक्स-शोरूम कीमतें
वेरिएंट    कीमत (रुपये)
Excite    13,49,800
Exclusive    14,49,800
Essence    15,49,800

इस अवसर पर बात करते हुए,  JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफीसर, सतिंदर सिंह बाजवा ने कहा, "MG विंडसर अपनी आकर्षक पैकेजिंग और कीमत के साथ ग्राहकों को EV लाइफस्टाइल में अपग्रेड करने में मदद कर रही है। हमें विश्वास है कि यह ज्यादा से ज्यादा संभावित ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वेहिकल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस बदलाव से एक हरे भरे भविष्य की ओर कदम बढऋाने में मदद मिलेगी।"

विंडसर को एयरोग्लाइड डिज़ाइन लैग्वेज के साथ पेश किया गया है। यह एक दम फ्युचरिस्टिक डिजाइन है। यह कार अब तक चले आ रहे कारों के पारंपरिक विभाजन के कॉन्सेप्ट से अलग है। इसका इंटीरियर विशाल और बेहद खूबसूरत है। इसमें बड़ी एयरो लाउंज सीटें दी गई हैं, जिन्हें 135 डिग्री तक झुकाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें विशाल इन्फिनिटी व्यू ग्लास रूफ दिया गया है जो आपको बिजनेस क्लास का अनुभव प्रदान करता है। इसका इमर्सिव एंटरटेनमेंट और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स सेंट्रल कंसोल में 15.6” के बड़े ग्रैंडव्यू टच डिस्प्ले पर चलता है।

MG विंडसर 38 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आता है, जो IP67 प्रमाणित है। यह कार चार ड्राइविंग मोड (इको+, इको, नॉर्मल और स्पोर्ट) के साथ 100KW (136ps) पावर और 200Nm टॉर्क का दमदार पर्फोर्मेंस देती है। यह कार से एक बार चार्ज करने पर 331 किमी** की रेंज मिलती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस