व्यापार•

एमएसएमई त्योहारी मांग पूरी करने की तैयारी में, ऋण की मांग 35% बढ़ी: नामदेव फिनवेस्ट

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एमएसएमई त्योहारी मांग पूरी करने की तैयारी में, ऋण की मांग 35% बढ़ी: नामदेव फिनवेस्ट
  • नामदेव फिनवेस्ट ने गौर किया है कि एमएसएमई त्योहारों के समय बढ़ने वाली मांग और मौसमी नकदी-प्रवाह की ज़रूरतें पूरी करने के लिए कार्य पूंजी ऋण की व्यवस्था को प्राथमिकता दे रहे हैं।

मुंबई: भारत के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के ​​लिए, त्योहारी मौसम बिक्री बढ़ाने और व्यवसाय का प्रदर्शन बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर होता है, लेकिन इस मांग के लिए तैयारी अक्सर काफी पहले शुरू हो जाती है। छोटे व्यवसाय को इन्वेंट्री, आपूर्तिकर्ता को अग्रिम भुगतान करने, उत्पादन बढ़ाने या अपनी लॉजिस्टिक्स तथा काम करने वाले लोगों (मैनपावर) की तादाद बढ़ाने की ज़रूरत पड़ सकती है। परिणामस्वरूप, कार्य पूंजी अब त्योहारों से पहले की व्यवसाय योजना का आवश्यक अंग बनती जा रही है, क्योंकि उद्यमी नकदी-प्रवाह का दबाव बढ़ने से पहले ही ऋण का इंतज़ाम करना चाहते हैं।

ऋण की इस बढ़ती मांग का असर ऋण से जुड़े व्यापक माहौल पर भी दिख रहा है। आरबीआई के आंकड़ों से स्पष्ट है कि 5 सितंबर से 17 अक्टूबर 2025 के बीच बैंक ऋण में ₹4.1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई, जो साल भर पहले इसी त्योहारी मौसम में लिए गए ऋण के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। समय पर ऋण मिलने से एमएसएमई को मौसमी मांग के लिए तैयारी करने में मदद मिल सकती है। वे अपने व्यवसाय चक्र और उम्मीद के मुताबिक नकदी-प्रवाह के अनुरूप ऋण ले सकते हैं।

मांग भी बढ़ रही है, क्योंकि एमएसएमई इन्वेंट्री, आपूर्तिकर्ता भुगतान, उत्पादन और लॉजिस्टिक्स की अपनी ज़रूरतों को पहले ही पूरा कर त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली उत्पादों और सेवाओं की मांग के लिए तैयारी कर रहे हैं। नामदेव फिनवेस्ट ने गौर किया है कि त्योहारों से पहले एमएसएमई द्वारा लिए जाने वाले ऋण में ~35% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे स्पष्ट होता है कि उद्यमी त्योहारों के मौसम से पहले स्टॉक रखने और अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए पहले से योजना बनाकर कार्य पूंजी जुटाने के लिए ऋण लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

एमएसएमई के ​​लिए, ऋण की उपलब्धता के साथ-साथ उसका सही समय पर मिलना भी मायने रखता है। खुदरा विक्रेता और व्यवसायियों को मांग बढ़ने से पहले इन्वेंट्री सुरक्षित करनी होती है, विनिर्माताओं को उत्पादन बढ़ाने के लिए पूंजी चाहिए होती है, और वितरकों तथा सेवा से जुड़े व्यवसाय को क्षमता और लॉजिस्टिक्स की तैयारी करनी होती है। इन ज़रूरतों की पहले से योजना बनाने से व्यवसाय को मौसमी नकदी-प्रवाह का प्रबंधन करने और त्योहारों के मौसम में बेहतर तैयारी के साथ उतरने में मदद मिलती है।

नामदेव फिनवेस्ट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, श्री जितेंद्र तंवर ने इस संबंध में अपनी टिप्पणी में कहा, "आम तौर पर छोटे व्यवसायों के लिए, त्योहारी मौसम ग्राहकों की खरीदारी शुरू होने से काफी पहले ही शुरू हो जाता है। उद्यमियों को इन्वेंट्री, आपूर्तिकर्ता के भुगतान और उत्पादन क्षमता की योजना पहले से बनानी पड़ती है, और इन फैसलों के साथ-साथ ऋण की योजना बनाने से सुविधा हो सकती है। जो उद्यमी पहले से तैयारी करते हैं, वे अपने रोज़मर्रा के नकदी प्रवाह पर दबाव डाले बिना इस मौसम को बेहतर तरीके से संभाल पाते हैं।

लेकिन यहां यह ध्यान रखना चाहिए कि इस ऋण से व्यावसायिक ज़रूरतों का समाधान हो, न कि उद्यमी के लिए कोई नई चुनौती खड़ी हो जाए। जब ​​ज़रूरत स्पष्ट हो और भुगतान व्यावसायिक चक्र के अनुरूप हो, तो समय पर मिलने वाले ऋण से उद्यमियों को ठीक तरीके से तैयारी करने और मौसम का पूरा लाभ उठाने का आत्मविश्वास मिलता है। हमारा उद्देश्य है, हर व्यवसाय को समझना और सही समय पर उसका समर्थन करना।"

आज के दौर में त्योहारी अर्थव्यवस्था का विस्तार बड़े शहरों से छोटे कस्बों तक हो रहा है, ऐसे में जो उद्यमी मौसम शुरू होने से पहले ही इन्वेंट्री की व्यवस्था कर लेते हैं, आपूर्तिकर्ता को भुगतान कर देते हैं और परिचालन के लिए तैयार रहते हैं, वे मांग बढ़ने पर उसे पूरा करने के लिहाज़ से सबसे अच्छी स्थिति में होते हैं। ऎसी स्थिति में ऋणदाताओं का उद्देश्य होता है, हर उद्यमी के व्यावसायिक चक्र को समझकर समय पर, ज़िम्मेदार तरीके से ऋण प्रदान करना।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस