व्यापार•

वर्ल्ड साईट डे के मौके पर टाईटन आई प्लस लेकर आए ‘आई टेस्ट मैन्यू’ भारत की सड़कों को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

वर्ल्ड साईट डे के मौके पर टाईटन आई प्लस लेकर आए ‘आई टेस्ट मैन्यू’ भारत की सड़कों को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम

टाईटन आई प्लस का उद्देश्य ट्रक, रिक्शॉ एवं कैब ड्राइवरों तथा डिलीवरी कर्मचारियों को आंखों की देखभाल के बारे में जागरुक बनाना है। जून 2024 के बाद से टाईटन आई प्लस देश भर के 900 से अधिक स्थानों पर 7000 से अधिक ड्राइवरों की जांच कर चुका है।

मुंबई : भारत की सड़कों को सुरक्षित बनाने की अपनी थीम के तहत देश के अग्रणी आई केयर ब्राण्ड टाइटन आई प्लस ने ऐसे मुद्दों को हल करने के लिए एक अभियान की शुरूआत की है, जो पेशेवर ड्राइवरों की आंखें कमज़ोर होने के कारण सड़क पर लोगों के कीमती जीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।

दुनिया भर में लोगों को दृष्टि दोष एवं आंखों के स्वास्थ्य के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए ‘वर्ल्ड साईट डे (विश्व दृष्टि दिवस)’ का आयोजन किया जाता है। इस ‘वर्ल्ड साईट डे’ के मौके पर टाईटन आई प्लस ने उन लोगों की आंखों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया जिनका ज़्यादातर समय सड़क पर बीतता है। इस अवसर पर ब्राण्ड खासतौर पर ट्रक ड्राइवरों के लिए एक रचनात्मक समाधान ‘आई टेस्ट मैन्यू’ लेकर आया है। ट्रक ड्राइवरों का ज़्यादातर समय वाहन चलाने में ही बीतता है, और बेहद व्यस्त होने के कारण अक्सर वे अपनी आंखों की देखभाल पर ध्यान नहीं दे पाते। उनकी इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए टाईटन आई प्लस ने उनके लिए आंखों की देखभाल में बदलाव लाने का फैसला लिया है।

इस पहल के तहत टाइटन आई प्लस ने महत्वपूर्ण लोकेशनों जैसे ढाबों पर आई टेस्ट कैम्प लगाए हैं, जहां अक्सर ट्रक डाइवर रूकते हैं। खाने के लिए ढाबे पर रूकने वाले ट्रक ड्राइवर अब अपनी आंखों की देखभाल का मौका पा सकते हैं। ब्राण्ड इन ढाबों पर फूड मैन्यू के साथ-साथ ‘आई टेस्ट मैन्यू’ भी लेकर आया है, एक बेहतरीन तरीका जो इन ड्राइवरां की आंखों की जांच कर किसी भी तरह के दृष्टि दोष का पता लगाने में मदद करेगा। ये मैन्यू दीवारों पर डिस्प्ले किए गए, जिसके तहत ऑर्डर करने के लिए ड्राइवरों ने ‘आई टेस्ट मैन्यू’ के साथ इंटरैक्ट किया, जिसने उनकी आंखों की समस्या को तुरंत हाईलाईट किया।

इस पहल पर बात करते हुए श्री मनीष कृष्णमूर्ति, मार्केटिंग हैड, आईकेयर डिविज़न, टाईटन कंपनी ने कहा, ‘हर साल वर्ल्ड साईट डे के मौके पर टाईटन आई प्लस लोगों को आंखों की देखभाल के बारे में जागरुक बनाने का प्रयास करता है। इस साल हमारी थीम है ‘भारत की सड़कों को सुरक्षित बनाना’ और हमारी सड़कें उतनी ही सुरक्षित हैं, जितने सुरक्षित इन पर वाहन चलाने वाले ड्राइवर हैं।’

‘आई टेस्ट मैन्यू’ फिल्म को ओगिल्वी की टीम ने तैयार किया है, हमें इस इनोवेशन पर गर्व है क्योंकि यह न सिर्फ आंखों की जांच करता है, बल्कि उन लोगों तक भी पहुंचता है, जिन्हें आंखों की देखभाल की ज़रूरत है।’’

इन ढाबों पर आयोजित आई टेस्ट कैम्प के दौरान नेत्र विशेषज्ञों (ऑप्टोमीट्रिस्ट) ने ड्राइवरों की निःशुल्क नेत्र जांच की। जिन ड्राइवरों की नज़र कमज़ोर पाई गई, उन्हें चश्में लगाने की सलाह दी गई, साथ ही कई स्टाइल्स में से अपनी पसंद का चश्मा चुनने का विकल्प भी दिया गया। बाद में कीमत पर छूट देकर उनके चश्मे उनके घर के पते पर डिलीवर करवाए गए।

इस अभियान ‘भारत की सड़कों को सुरक्षित बनाना’ ने न सिर्फ समुदाय के लिए आंखों की ज़रूरी देखभाल को आसान बनाया है बल्कि यह अब तक 7000 से अधिक ड्राइवरों तक पहुंच चुका है और अपने प्रभाव का विस्तार जारी रखे हुए है। इस पहल का विस्तार करते हुए टाईटन आई प्लस नम्मा यात्री एवं अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर डिलीवरी पार्टनर्स, रिक्शॉ ड्राइवर्स और कैब ड्राइवर्स को निःशुल्क नेत्र जांच सुविधाएं प्रदान करता है। ये सभी हमारी परिवहन प्रणाली के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

अध्ययनों से पता चला है कि हर 3 ड्रक ड्राइवरों में 1 ड्राइवर की नज़र कमज़ोर है, जिसका असर उनकी सुरक्षित ड्राइविंग की क्षमता पर पड़ता है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारत में बड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या बहुत अधिक है। हाल ही के वर्षों में ट्रक और लॉरी से 25,000 से अधिक दुर्घटनाएं (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, 2022) हुई और 10,000 से अधिक मौतें (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, 2022) दर्ज की गईं। इतने जोखिम के बावजूद बहुत से ड्राइवर अपनी आंखों की देखभाल की अनदेखी करते हैं। ऐसे में टाईटन आई प्लस की यह पहल समुदायों को आंखों की देखभाल पर जागरुक बनाकर समाज पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कैंपेन का वीडियो अब लाईव हो चुका हैः  https://youtu.be/FytFN2rIWgw

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 3 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश