व्यापार•

पीएनबी ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ देशभर में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

पीएनबी ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ देशभर में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024

नई दिल्ली : केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशों और इस वर्ष की थीम “राष्ट्र की समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा की संस्कृति” के अनुरूप, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2024 मनाया।

उद्घाटन समारोह दिल्ली के द्वारका स्थित बैंक के कॉर्पोरेट ऑफिस में आयोजित किया गया, जहां पीएनबी के चेयरमैन श्री के.जी. अनंतकृष्णन, पीएनबी एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल, पीएनबी के कार्यपालक निदेशकगण (ईडी) - श्री एम. परमशिवम और श्री बिभु पी. महापात्र, बोर्ड के अन्य निदेशक और पीएनबी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री राघवेन्द्र कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी विरासत को एकता और ईमानदारी/सत्यनिष्ठा के प्रणेता के रूप में सम्मानित किया। पीएनबी एमडी और सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने बैंक की नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं और सत्य़निष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, पीएनबी ने कई आउटरीच और जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया, जिसमें साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) और वॉकथॉन सम्मिलित थे, पीएनबी सीवीओ श्री राघवेन्द्र कुमार ने नई दिल्ली स्थित बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय से झंडी दिखाकर दोनों गतिविधियों का शुभारंभ किया, ताकि भ्रष्टाचार के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इसके अतिरिक्त, स्थानीय अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए निबंध और जिंगल, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता जैसी इन-हाउस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

पीएनबी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री राघवेन्द्र कुमार ने बैंक के सोशल मीडिया हैंडल पर अपने संदेश में सतर्कता के विषय और महत्व पर जोर देते हुए कहा: "आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देश राष्ट्र के निरंतर विकास के लिए एक आधार के रूप में कार्य करते हैं। इस वर्ष, आयोग ने पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित तीन महीने का एक अभियान शुरू किया जिसमें क्षमता निर्माण कार्यक्रम, व्यवस्थित सुधार के उपायों की पहचान और उनका कार्यान्वयन, परिपत्रों, दिशानिर्देशों और नियमावलियों को अपडेट करना, 30 जून 2024 से पहले प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटान और हमारी विशिष्ट डिजिटल उपस्थिति को बढ़ाना सम्मिलित है। पीएनबी ने आयोग के उद्देश्यों के साथ अपनी पहल को संरेखित किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह राष्ट्र के टिकाऊ विकास का समर्थन करने वाले और एक पारदर्शी प्रणाली को बढ़ावा देने वाले एक मजबूत ढांचे में योगदान करते हुए ईमानदारी/सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखे।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 6 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह