व्यापार•

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने सिलीगुड़ी में किया पूर्वी भारत की पहली पीएमएवाय नोडल शाखा का उद्घाटन; पीएमएवाय-यू 2.0 के तहत किफायती आवास तक पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने सिलीगुड़ी में किया पूर्वी भारत की पहली पीएमएवाय नोडल शाखा का उद्घाटन; पीएमएवाय-यू 2.0 के तहत किफायती आवास तक पहुंच बढ़ाने का लक्ष्य
  • समर्पित पीएमएवाय नोडल शाखा पूर्वी भारत में किफायती आवास ऋण तक पहुंच का करेगी विस्तार

सिलीगुड़ी: भारत की प्रमुख आवास वित्त कंपनियों में से एक, पीएनबी हाउसिंग फाइनांस ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में, पूर्वी भारत की अपनी पहली पीएमएवाय नोडल शाखा का उद्घाटन किया। यह नई पहल आवास ऋण तक पहुंच बढ़ाने और पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (पीएमएवाय-यू 2.0) के तहत लाभ उठाने में मदद करने के लिए शुरू की गई है। उद्घाटन समारोह में सिक्किम सरकार की सामाजिक कल्याण विभाग की सचिव, आईएएस, श्रीमती सारिका प्रधान मुख्य अतिथि और नेशनल हाउसिंग बैंक के प्रबंध निदेशक, श्री संजय शुक्ला विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

PNB Housing Finance- Siliguri Press Conference

इस महत्वपूर्ण शाखा का उद्घाटन 17 सितंबर को मनाए जाने वाले पीएमएवाय आवास दिवस के अवसर पर हो रहा है। इस पहल से सरकार के 'सभी के लिए आवास' के दृष्टिकोण के अनुरूप किफायती घर के मालिकाना हक को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता रेखांकित होती है। सिलीगुड़ी में पीएमएवाय नोडल शाखा अपना घर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए खास संपर्क केंद्र होगी, जहां वे पीएमएवाय - यू 2.0 के लाभों और घर के लिए वित्तीय सहायता की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधा वेतनभोगी और स्वरोज़गार करने वाले, दोनों ही तरह के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, श्री अजय शुक्ला ने कहा, "पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में, हम इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि देश भर में परिवारों के लिए घर का स्वामित्व हक हासिल करना आसान हो, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां किफायती आवास वित्त की मांग बढ़ रही है। सिलीगुड़ी में हमारी पीएमएवाय नोडल शाखा इस क्षेत्र के ग्राहकों की आकांक्षा पूरी करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है। देश में, यह हमारी ऐसी दूसरी और पूर्वी भारत में पहली शाखा है। यह इस क्षेत्र के ग्राहकों तक अपनी प्रतिबद्धता के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के लिए उभरता हुआ शहरी और आर्थिक केंद्र होने के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत का रणनीतिक प्रवेश द्वार है, जो घर खरीदने के इच्छुक परिवारों के लिए नए अवसर प्रदान करता है। हमारी समर्पित शाखा संगठित आवास वित्त तक पहुंच बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे इस क्षेत्र में पहली बार घर खरीदने वालों के लिए घर का स्वामित्व हासिल कर पाना आसान हो जाएगा।"

पीएनबी हाउसिंग फाइनांस के पास देश भर में 400 से अधिक शाखाओं का मज़बूत नेटवर्क है, जिसमें से 230+ से अधिक शाखाएं इसके किफायती आवास वित्त खंड, 'रोशनी' के लिए काम करती हैं। कंपनी सरकार के 'सभी के लिए घर' के दृष्टिकोण के अनुरूप, अधिक से अधिक परिवारों को अपना घर हासिल करने का सपना पूरा करने में मदद करने के लिए इस बढ़ते नेटवर्क और अपनी विशिष्ट पहलों का इस्तेमाल करती रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 6 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह