व्यापार•

माइक्रोफाइनेंस की शक्ति: आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस ने छत्तीसगढ़ की गद्दा बुनकर शबाना मोहम्मद को सफल उद्यमी बनने में सशक्त किया

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

माइक्रोफाइनेंस की शक्ति: आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस ने छत्तीसगढ़ की गद्दा बुनकर शबाना मोहम्मद को सफल उद्यमी बनने में सशक्त किया

आरबीआई-पंजीकृत माइक्रोफाइनेंस संस्थान आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड छत्तीसगढ़ के उद्यमियों को बना रहा है सशक्त

गोहरापदर, छत्तीसगढ़ :

माइक्रोफाइनेंस (सूक्ष्मवित्त) भारत के ग्रामीण इलाकों में उद्यमिता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण ज़रिया बना हुआ है। इसके मद्देनज़र, आईआईएफएल समूह की सहायक कंपनी और 2008 में स्थापित आरबीआई-पंजीकृत माइक्रोफाइनेंस संस्थान - आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड ने महिला उद्यमियों के लिए तैयार अपने संयुक्त देयता समूह (जॉइंट लायबिलिटी ग्रुप – जेएलजी) ऋण मॉडल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के गोहरापदर गाँव की निवासी शबाना मोहम्मद को अपने पारंपरिक गद्दा बुनाई कौशल को सफल व्यवसाय में तब्दील करने में मदद की। यह अपने-आपमें देश के ग्रामीण इलाके में वित्तीय समावेश की परिवर्तनकारी शक्ति का उदाहरण है।

शबाना ने सरकारी सहायता प्राप्त कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया है और उनके पास पहले से भी कुशल कारीगरी थी, लेकिन अपना उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय साधन की कमी थी। 2021 में, उन्होंने कपास, कपड़ा और धागा जैसे कच्चे माल खरीदने के लिए आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस से ₹50,000 का अपना पहला जेएलजी ऋण लिया। उनके गद्दों की खूबियों ने स्थानीय खुदरा विक्रेताओं और ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे उन्हें स्थिर आय का स्रोत हासिल करने में मदद मिली।

शबाना ने अपनी शुरुआती सफलता से उत्साहित होकर उत्पादन बढ़ाने और दक्षता तथा गुणवत्ता में सुधार लाने वाली एक इलेक्ट्रिक बुनाई मशीन में निवेश करने के लिए ऋण चक्रों के ज़रिये अपनी विकास यात्रा जारी रखी। आज, वह प्रति माह लगभग 300 गद्दे बनाती हैं और पूरे छत्तीसगढ़ के स्कूलों, कॉलेजों और बाज़ारों में इनकी आपूर्ति करती हैं।

शबाना की कहानी, उद्यमशीलता की उपलब्धियां तो बयान करती ही है, लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि इसने उनके समुदाय की कई महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उनका व्यवसाय अब उनके परिवार की आकांक्षाओं पाने में मदद करता है, उनका बड़ा बेटा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा है जबकि छोटा बेटा स्कूल जाता है।

आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने इस सफलता के बारे में कहा, "शबाना की यात्रा समावेशी वित्त के मूल उद्देश्य को दर्शाती है। माइक्रोफाइनेंस महिलाओं को ऋण और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए आत्मविश्वास प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाता है। उचित सहयोग और समर्थन मिले तो हर महिला अपने परिवार, अपने समुदाय और अपने लिए बदलाव की सूत्रधार बन सकती है।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 5 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई