व्यापार•

एसबीआई ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सोशल लोन लॉन्च किया

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एसबीआई ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सोशल लोन लॉन्च किया
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसबीआई ने ईएसजी सिद्धांतों के अनुरूप एक ऐतिहासिक सोशल लोन के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया: एसबीआई चेयरमैन
  • यह अभूतपूर्व सौदा वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा जेंडर-थीम्ड लोन होने की उम्मीद
  • यह सुविधा पूरे भारत में महिला सशक्तिकरण पहलों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्रीनशू विकल्प के साथ 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन सुविधा शुरू की

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष रूप से केंद्रित 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सिंडिकेटेड सोशल टर्म लोन सुविधा शुरू की है, जिसमें ग्रीनशू विकल्प भी शामिल है। यह सिंडिकेटेड लेन-देन एसबीआई और वैश्विक ईएसजी वित्तपोषण परिदृश्य के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के महान उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। यह वित्तपोषण सामाजिक प्रभाव को तेज करने पर केंद्रित है और “जेंडर गैप” को कम करने के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG)-5 — ‘लैंगिक समानता प्राप्त करना और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना’ — में सार्थक योगदान देता है।

इस अवसर पर एसबीआई के चेयरमैन श्री सी. एस. सेटी ने कहा,“इस महिला दिवस पर हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एक जिम्मेदार संगठन के रूप में हम सतत विकास के आधारस्तंभ के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं। यह ऐतिहासिक सोशल लोन पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें महिलाओं के लिए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। हमारा मानना है कि वास्तविक प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने, महिलाओं को सशक्त बनाने और सभी हितधारकों के लिए एक समावेशी समाज का निर्माण करने से संभव है।”

यह लेन-देन एसबीआई द्वारा अपनी तरह का पहला प्रयास है, जिसका उद्देश्य लैंगिक समानता और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसके वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा जेंडर-थीम्ड लोन बनने की उम्मीद है, जो किसी भारतीय वित्तीय संस्था द्वारा सतत वित्त के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल का प्रतिनिधित्व करता है।

इस लेन-देन में MUFG मूल मेंडेटेड लीड अरेंजर, अंडरराइटर और बुक-रनर के रूप में कार्य कर रहा है, साथ ही इस सौदे के लिए एकमात्र सोशल लोन कोऑर्डिनेटर की भूमिका भी निभा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 7 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह