व्यापार•

एसबीआई ने राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

एसबीआई ने राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया

मुंबई : राजभाषा पखवाड़े के अवसर पर एसबीआई मुख्यालय मुंबई में एक राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता एसबीआई चेयरमैन श्री चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने की। श्री शेट्टी ने इस अवसर पर कहा कि एसबीआई ने हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की प्रगति के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने कहा हम एक बहुभाषी समाज में रहते हैं, इसलिए ग्राहकों को भारतीय भाषाओं में बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना हमारी ग्राहक सेवा का हिस्सा है।

कवि सम्मेलन में बैंक के प्रबंध निदेशक गण श्री राणा आशुतोष कुमार सिंह एवं श्री विनय एम. तोन्से उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए बैंक के मुख्य महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार ने अध्यक्ष महोदय, प्रबंध निदेशक एवं उप प्रबंध निदेशक गण सहित सभी अतिथियों व श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि सर्वश्री राजेश रेड्डी, अरुण जैमिनी, चिराग़ जैन और अमन अक्षर ने कविता पाठ किया। वरिष्ठ कवि, गज़लकार एवं संगीतकार श्री राजेश रेड्डी की गज़लों को श्रोताओं ने खूब पसंद किया। उनकी पंक्ति “किसी दिन ज़िंदगानी में करिश्मा क्यों नहीं होता/ मैं हर दिन जाग तो जाता हूँ ज़िंदा क्यों नहीं होता” ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

हास्य कवि अरुण जैमिनी की हास्य कविताओं पर श्रोता लोट-पोट होते रहे। युवा कवि, कुशल संचालक एवं प्रस्तोता कवि चिराग़ जैन और कवि अमन अक्षर की कविताओं को भी श्रोताओं की सराहना मिली।

इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बैंक के उप प्रबंध निदेशक श्री बिनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि सितंबर माह में राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राजभाषा प्रसार के लिए एसबीआई सूचना-प्रौद्योगिकी की सामर्थ्य का उपयोग कर रहा भारत की बहुभाषी एवं समावेशी संस्कृति की भावना के अनुरूप बैंक के सभी कार्यालयों और शाखाओं में राजभाषा पखवाड़ा 14 से 30 सितंबर तक पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और इसी क्रम में एसबीआई मुख्यालय में यह राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारने के लिए अध्यक्ष महोदय सहित सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 7 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह