व्यापार•

वैज्ञानिक खोज में सफलता- केरल में डैमसेल्फ्लाई की नई प्रजाति की खोज

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

वैज्ञानिक खोज में सफलता- केरल में डैमसेल्फ्लाई की नई प्रजाति की खोज

केरल/पुणे : पुणे की एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और केरल में स्थित क्राइस्ट कॉलेज के शोधकर्ताओं के साथ-साथ वैज्ञानिकों की एक टीम ने केरल के पश्चिमी घाट में डैमसेल्फ्लाई की नई प्रजाति की खोज की, जो विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता है। केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के पेप्पारा वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित मंजादिनिनविला क्षेत्र में इस नई प्रजाति की खोज की गई, जिसे "अगस्त्यमलाई बैम्बूटेल (Agasthyamalai Bambootail)" नाम दिया गया है।

इस टीम के प्रमुख शोधकर्ता, विवेक चंद्रन ने बताया कि इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम ‘मेलानोन्यूरा अगस्त्यमलाइका' (Melanoneura agasthyamalaica) है, जो पश्चिमी घाट के अगस्त्यमलाई क्षेत्र के सम्मान में रखा गया है, क्योंकि इसी इलाके में इसकी खोज की गई थी। शोधकर्ताओं की इस टीम में एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे की ओर से डॉ. पंकज कोपार्डे और अराजुश पायरा; सोसाइटी फॉर ओडोनेट स्टडीज की ओर से रेजी चंद्रन, तथा; क्राइस्ट कॉलेज (ऑटोनॉमस), इरिन्जालाकुडा, केरल की ओर से विवेक चंद्रन और डॉ. सुबीन के. जोस शामिल थे।

अगस्त्यमलाई बैम्बूटेल (Agasthyamalai Bambootail) और इस जीनस की एकमात्र ज्ञात प्रजाति, यानी मालाबार बैम्बूटेल (मेलानोन्यूरा बिलिनेटा) के बीच बेहद करीबी नाता है, जो कुर्ग-वायनाड क्षेत्र में पाई जाती है।

यह नई प्रजाति बैम्बूटेल समूह का हिस्सा है, जिसे बाँस के डंठल की तरह नज़र आने वाले अपने लंबे बेलनाकार पेट से पहचाना जाता है— और इसी खासियत की वजह से नई प्रजाति को यह नाम दिया गया है।

इससे पहले तक सिर्फ मालाबार बैम्बूटेल ही मेलानोन्यूरा (Melanoneura) जीनस की प्रजाति थी, लेकिन इस खोज के बाद अब इसकी दूसरी प्रजाति का पता चल गया है।

यह नई प्रजाति दिखने में बेहद आकर्षक होने के साथ-साथ इसके और मालाबार बम्बूटेल के बीच आनुवंशिक अंतर की वजह से भी बेहद खास है। दोनों प्रजातियों के माइटोकॉन्ड्रियल साइटोक्रोम ऑक्सीडेज-I (mitochondrial cytochrome oxidase-I) जीन में आनुवंशिक आधार पर 7% से ज़्यादा का अंतर पाया गया। अगस्त्यमलाई बैम्बूटेल (Agasthyamalai Bambootail) का शरीर लंबा एवं काले रंग का होता है जिस पर चमकीले नीले निशान दिखाई देते हैं। इसके प्रोथोरैक्स, एनल अपेन्डिज और सेकेंडरी जेनिटेलिया की संरचना मालाबार बैम्बूटेल से बिल्कुल अलग होती है।

अगस्त्यमलाई बैम्बूटेल (Agasthyamalai Bambootail) को पहली बार घरों के आंगनों से होकर करमना नदी में बहने वाली धाराओं में देखा गया था, जो आरक्षित वन क्षेत्र के बाहरी पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है। पेप्पारा वन्यजीव अभयारण्य के निकट स्थित यह क्षेत्र आर्यनाद ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है, जो जैव विविधता के संरक्षण में संरक्षित क्षेत्रों के बाहरी पारिस्थितिक तंत्र की अहमियत पर बल देता है। मंजादिनिनविला के अलावा, यह प्रजाति अगस्त्यमलाई क्षेत्र के दोनों हिस्सों, यानी पोनमुडी हिल्स और बोनाकौड में भी पाई गई है।

केरल के क्राइस्ट कॉलेज के विवेक चंद्रन ने कहा, "इस खोज से यह जाहिर होता है कि पश्चिमी घाट में संरक्षण के लिए तुरंत प्रयास किए जाने की जरूरत है, जो बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है। नई प्रजाति का दायरा काफी सीमित है, और रिकॉर्ड से पता चलता है कि यह केवल अगस्त्यमलाई के आसपास के कुछ इलाकों में ही पाई जाती है। अगस्त्यमलाई बैम्बूटेल (Agasthyamalai Bambootail) के वजूद को बचाने के लिए इस प्रजाति और इसके आवास, दोनों की हिफाजत करना बेहद जरूरी है।"

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के डॉ. पंकज कोपार्डे ने कहा, "इन सब बातों के अलावा, इस खोज ने इस बात को भी उजागर किया है कि बायोडायवर्सिटी को बनाए रखने में नॉन-रिजर्व इकोसिस्टम टीवी बेहद अहम भूमिका होती है। संरक्षण की कोशिशों में आरक्षित वन क्षेत्र की सीमाओं के बाहर के क्षेत्रों को भी शामिल किया जाना चाहिए, जो ऐसी प्रजातियों के लिए मददगार है।"

MIT-WPU और क्राइस्ट कॉलेज के शोधकर्ताओं तथा वैज्ञानिकों की एक टीम ने साथ मिलकर यह खोज की है, जो शैक्षणिक संस्थानों द्वारा वैज्ञानिक खोज की दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास है, साथ ही यह डैमसेल्फ्लाई जैसी प्रजातियों को सहारा देने और भारत के इकोसिस्टम में संतुलन बनाए रखने के लिहाज से भी जरूरी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 6 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह