- 125सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस)
- टीवीएस रेडर के 3-वॉल्व इंजन, बूस्ट मोड से युक्त आईजीओ असिस्ट, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी और 99 से अधिक स्मार्ट फीचर्स वाली टीएफटी कनेक्टिविटी
- एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग, चौड़ा रियर टायर और 27 W यूएसबी टाईप-सी फास्ट चार्जर रोज़मर्रा की राइड को बनाते हैं ज़्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक
बेंगलुरु: टीवएस वेणु के भाग और दुनिया में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज टीवीएस रेडर टीएफटी डीडी और टीवीएस रेडर एसएक्ससी डीडी वैरिएंट्स में आधुनिक सुरक्षा फीचर्स लाने की घोषणा की है। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग के साथ, टीवीएस रेडर इस सेगमेंट में नए मानक स्थापित करती है और रोज़ाना बाइक चलाने वालों के लिए राइडर-केंद्रित टेक्नोलॉजी को सुलभ बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
इसका असर मुश्किल रास्तों पर सबसे ज़्यादा दिखता है, जहाँ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (125सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में पहली बार) राइडर को कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है, खासकर तब जब गड्ढों, ढीली बजरी या गीली जगहों पर पिछले पहिये की पकड़ कम हो जाती है। एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग रोज़ाना की सुरक्षा को और बढ़ाती है; जब राइडर अचानक ब्रेक लगाता है, तो यह पीछे आ रहे राइडरों को चेतावनी देती है, जिससे उन्हें रिस्पॉन्स देने और टक्कर से बचने के लिए कुछ सैकण्ड का समय मिल जाता है। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग मिलकर टीवीएस रेडर को अपने सेगमेंट की उन चुनिंदा मोटरसाइकिलों में से एक बनाते हैं जो इतने आधुनिक और सक्रिय सुरक्षा फीचर्स के साथ आती हैं।
इनके साथ ही, चौड़ा रियरटायर बेहतर पकड़ और स्थिरता देता है, जबकि 27 W यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर रोज़ाना की राइड को और भी सुविधाजनक बना देता है। जिससे राइडर्स स्टॉप के बीच अपने फोन को जल्दी चार्ज कर सकते हैं। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग के साथ, ये बेहतर ट्रैक्शन, ब्रेकिंग के बारे में जानकारी और स्थिरता लाते हैं, जिससे राइडर को हर राइड में ज़्यादा आत्मविश्वास मिलता है।
यह अपडेट टीवीएस रेडर की मौजूदा खूबियों पर आधारित है, जिसमें इसका 3-वॉल्व परफॉर्मेंस इंजन, तेज़ एक्सेलेरेशन के लिए बूस्ट मोड के साथ iGO असिस्ट, कम स्पीड पर आसानी से चलाने के लिए ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी), और 99 से अधिक स्मार्ट फीचर्स के साथ टीएफटी कनेक्टिविटी शामिल है, जो राइडरों को जानकारी देकर कनेक्टेड बनाए रखती है। यह दिखाता है कि कैसे टीवीएस रेडर, राइडर की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर किए गए ज़रूरी अपग्रेड्स के ज़रिए 125सीसी सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित कर रही है।
सुरक्षा सुविधा और कनेक्टिविटी के मामले में, हर सुधार का उद्देश्य ऐसी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराना है जो रोज़मर्रा की राइड के लिए सही मायनों में कारगर साबित हो।
नए टीवीएस रेडर टीएफटी डीडी वैरिएंट की कीमत रु103,170 और नए टीवीएस रेडर एसएक्सी डीडी वैरिएंट की कीमत रु100,330 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, और ये सभी टीवीएस मोटर की अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध होंगे।









