करियर•

आईआईटी मंडी में  एल.ए.आर.ए.एम कोर्स  2026 का आयोजन, भूस्खलन जोखिम आकलन और रोकथाम पर जुटे वैश्विक विशेषज्ञ

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

आईआईटी मंडी में  एल.ए.आर.ए.एम कोर्स  2026 का आयोजन, भूस्खलन जोखिम आकलन और रोकथाम पर जुटे वैश्विक विशेषज्ञ


भारत में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम

मंडी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी में एल.ए.आर.ए.एम कोर्स2026 (लैंड स्लाइड रिस्क असेसमेंट एंड मिटिगेशन) का शुभारंभ किया गया। यह छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भूस्खलन आपदा जोखिम को कम करने के लिए वैश्विक ज्ञान और व्यावहारिक समाधान विकसित करना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध एल.ए.आर.ए.एम कोर्स स्कूल इटली का यह कार्यक्रम भारत में दूसरी बार भौतिक रूप में आयोजित किया जा रहा है।

एल.ए.आर.ए.एम  स्कूल की स्थापना वर्ष 2005 में इटली के यूनिवर्सिटी ऑफ सेलर्नो के जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग ग्रुप (जीईजी) द्वारा की गई थी। यह कार्यक्रम पीएचडी शोधार्थियों, युवा शोधकर्ताओं और सिविल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग, भूविज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों के पेशेवरों के लिए उन्नत प्रशिक्षण का एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच बन चुका है। यह पहल आईआईटी मंडी के एक प्रमुख उद्देश्य, यानी क्षेत्रीय विकास, के अनुरूप भी है। इससे पहले इस कार्यक्रम के संस्करण इटली, चीन और स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों में आयोजित किए जा चुके हैं।

आईआईटी मंडी में आयोजित एल.ए.आर.ए.एम कोर्स 2026 में स्विट्ज़रलैंड, इटली, नॉर्वे और भारत के 10 प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। वे 40 प्रतिभागियों—जिनमें शोधार्थी और विभिन्न संस्थानों के पेशेवर शामिल हैं—को व्याख्यान और प्रशिक्षण देंगे। इस पाठ्यक्रम को विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां भूस्खलन और ढलान अस्थिरता से समुदायों, परिवहन नेटवर्क और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को गंभीर खतरा रहता है।

यह कार्यक्रम आईआईटी मंडी के सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज एंड डिजास्टर रिडक्शन (सी3डएआर) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसे टाटा ट्रस्ट, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक व्याख्यान, तकनीकी चर्चा और फील्ड विज़िट शामिल हैं, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की प्रक्रिया और रोकथाम रणनीतियों को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

इस अवसर पर सेटीमियो फ़रलीसी, जो एल.ए.आर.ए.एम  स्कूल के अध्यक्ष और यूनिवर्सिटी ऑफ सेलर्नो के संकाय सदस्य हैं, ने कहा कि एल.ए.आर.ए.एम  स्कूल का उद्देश्य भूस्खलन जोखिम को कम करने के लिए युवा शोधकर्ताओं का एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय समुदाय तैयार करना है। उन्होंने कहा कि हिमालय जैसे भूस्खलन-प्रवण क्षेत्र में इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर देता है।

एल.ए.आर.ए.एम कोर्स  2026 के समन्वयक और सी3डएआर के अध्यक्ष कला वेंकटा उदय ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में नाजुक भूगर्भीय संरचना, तेज़ी से हो रहा विकास और बदलते जलवायु पैटर्न के कारण भूस्खलन की चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि IIT मंडी में आयोजित यह कार्यक्रम वैश्विक विशेषज्ञों और युवा शोधकर्ताओं के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों को अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में मदद मिलेगी।

आईआईटीमंडी में एल.ए.आर.ए.एम कोर्स  2026 का आयोजन भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है, जो भूस्खलन आपदा जोखिम में कमी, शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। यह कार्यक्रम शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और आपदा प्रबंधन से जुड़े संगठनों के लिए उपयोगी जानकारियां प्रदान करेगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में टिकाऊ और सुरक्षित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

Oct 30, 2026

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश