करियर•

आईआईएम रायपुर ने कामकाजी पेशेवरों को बेहतर करियर के लिए ऑफर किए 6 मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

आईआईएम रायपुर ने कामकाजी पेशेवरों को बेहतर करियर के लिए ऑफर किए 6 मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम

आईआईएम रायपुर के 6 मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिये कामकाजी पेशेवरों को आधुनिक समय का लीडर बनने में मिल रही है सहायता

  • आईआईएम रायपुर सितंबर और अक्टूबर में ऑफर करेगा 6 मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम।
  • कोर्स की समय-सीमा- 20 सितंबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 तक।

रायपुर - भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर ने सितंबर और अक्टूबर महीने में  6 इनोवेटिव मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑफर करने की घोषणा की है। 20 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चलने वाले ये मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम कामकाजी पेशेवरों को अत्याधुनिक प्रबंधकीय कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिहाज से डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने और संगठन के विकास में योगदान देने में मदद मिलेगी।

आईआईएम रायपुर के डायरेक्टर प्रो. रामकुमार काकानी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आईआईएम रायपुर में विद्यार्थियों को ऐसा लर्निंग अनुभव देना चाहते हैं, जिसके जरिये उनके जीवन में बदलाव लाना संभव हो सके। हम एक ऐसा परिवर्तनकारी शिक्षण अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देते हैं। इसी सिलसिले में हम कामकाजी पेशेवरों के लिए मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारे मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम उच्च प्रभाव वाले नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो आधुनिक समय के व्यावसायिक नेताओं को विकसित करने के लिए हमारे समर्पण और जुनून को दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि इन प्रोग्राम में उत्सुक कामकाजी पेशेवरों की व्यापक भागीदारी होगी।’’

पाठ्यक्रम में हेल्थकेयर मैनेजमेंट, बिजनेस एनालिटिक्स और जनरल मैनेजमेंट में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। पाठ्यक्रम में फाइनेंस में फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट के  साथ-साथ परियोजना मूल्यांकन, फाइनेंसिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट को भी संबोधित किया गया है। इसके अतिरिक्त, इसमें रणनीतिक प्रबंधन में इनोवेशन और टैक्नोलॉजी मैनेजमेंट शामिल है।

 कार्यक्रम का नामतिथियाँ
सामान्य प्रबंधनस्वास्थ्य सेवा प्रबंधन20-22 सितंबर 2024
बिजनेस एनालिटिक्स27-29 सितंबर 2024
सार्वजनिक निजी भागीदारी03-05 अक्टूबर 2024 
फ़ाइनेंसप्रोजेक्ट अप्रेजल, फ़ाइनेंसिंग और प्रोजेक्ट मेनेजमेंट25-27 सितंबर 2024
फ़ाइनेंसिंग रिस्क मेनेजमेंट  21-23 अक्टूबर 2024
स्ट्रेटेजिक मेनेजमेंटइनोवेशन और टैक्नोलॉजी मैनेजमेंट25-27 सितंबर 2024

प्रबंधन शिक्षा में अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध आईआईएम रायपुर ने आज के तेजी से बदलते बिजनेस माहौल में पेशेवरों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ये मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम विकसित किए हैं। ये कार्यक्रम प्रतिभागियों को आधुनिक कार्यस्थल की चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी विजन, बेहतर स्ट्रेटेजी और समकालीन उपकरण प्रदान करने के लिए तैयार किए गए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

8 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस