मनोरंजन•

Jailer 2 Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म, इन नए सितारों की एंट्री

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Jailer 2 Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म, इन नए सितारों की एंट्री


सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' को लेकर फैंस का इंतजार अब और बढ़ गया है. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि यह फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर 'जेलर' के सीक्वल का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. रिलीज डेट का ऐलान एक खास ग्लिम्प्स वीडियो के जरिए किया गया, जिसमें पुराने कलाकारों के साथ कई नए चेहरों की भी झलक देखने को मिली.

मलयालम इंडस्ट्री के कई कलाकार बने फिल्म का हिस्सा

'जेलर 2' में इस बार मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकार नजर आने वाले हैं. टीजर में अभिनेता सूरज वेंजारामूडु की छोटी सी झलक दिखाई गई है. माना जा रहा है कि वह फिल्म में एक अहम विलेन की भूमिका निभाएंगे. सूरज पहले भी तमिल फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं.

इसके अलावा अन्ना रेश्मा राजन, कोट्टायम नजीर, सुजीत शंकर, हकीम शाजहान और विनीत थाट्टिल डेविड भी फिल्म का हिस्सा हैं. इन कलाकारों ने मलयालम सिनेमा में अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है. फिल्म की शूटिंग केरल के पलक्कड़, शोलायूर, गोंजियूर और अनैकट्टी समेत कई जगहों पर की गई है.

बॉलीवुड और साउथ के सितारों की भी एंट्री

फिल्म में कॉमेडियन और अभिनेता संतानम भी नजर आएंगे. वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ चुके हैं. कन्नड़ अभिनेत्री मेघना राज सरजा लंबे समय बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं. इसके अलावा 'सेक्रेड गेम्स' फेम जतिन सरना भी फिल्म में अहम नकारात्मक किरदार निभाते दिखाई देंगे.

इसी बीच अभिनेता विजय सेतुपति ने भी खुलासा किया है कि वह फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देंगे. वहीं बागवती पेरुमल (बक्स) भी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और विद्या बालन भी फिल्म में नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पुरानी स्टार कास्ट की होगी वापसी

पहली फिल्म में नजर आए कई कलाकार भी अपने पुराने किरदारों के साथ वापसी करेंगे. इनमें रम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और जाफर सादिक शामिल हैं. फिल्म का संगीत एक बार फिर अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं. यह रजनीकांत के साथ उनकी छठी और नेल्सन दिलीपकुमार के साथ पांचवीं फिल्म होगी.

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विजय कार्तिक कन्नन ने संभाली है, जबकि एडिटिंग आर. निर्मल ने की है. आर्ट डायरेक्शन की जिम्मेदारी डीआरके किरण और एक्शन सीक्वेंस चेतन डी'सूजा ने तैयार किए हैं.

जनवरी 2025 में हुआ था ऐलान

'जेलर 2' की घोषणा जनवरी 2025 में की गई थी और दो महीने बाद इसकी शूटिंग शुरू हुई. करीब एक साल तक चली शूटिंग अप्रैल में पूरी हुई. फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कलानिधि मारन इसे प्रेजेंट कर रहे हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म के हर प्रमोशनल अपडेट को सोशल मीडिया पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस