Janganana 2027 की तैयारियां शुरू. भारत सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना के प्रथम चरण – मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए प्रश्नावली जारी कर दी है. इसमें हर घर, भवन और संस्थान का विवरण दर्ज किया जाएगा. मकान पक्का या कच्चा है, पानी-बिजली-शौचालय जैसी सुविधाएं हैं या नहीं, भवन आवासीय है या व्यावसायिक है, ये सूचनाएं नोट की जाएंगी. द्वितीय चरण यानी जनसंख्या की गणना के लिए प्रश्नावली बाद में जारी होगी. इसमें उम्र, लिंग, शिक्षा, रोजगार, भाषा, धर्म जैसी सूचनाएं दर्ज की जाएंगी.
देश में Janganan 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के पहले चरण में जारी प्रश्नावली के आधार पर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी के बजाय घरों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवालों पर पूछे जाएंगे। जनगणना के पहले चरण में मकान की स्थिति, परिवार द्वारा उपयोग की जा रही सुविधाएं और मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें मकान, पीने का पानी, बिजली कनेक्शन, शौचालय, रसोई गैस, और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विवरण जुटाया जाएगा।
जनगणना 2027 में क्या-क्या पूछा जाएगा?
Janganan 2027 के प्रथम चरण में शामिल प्रमुख सवाल इस प्रकार हैं।
- मकान पक्का है या कच्चा ?
- घर में पीने के पानी की व्यवस्था ?
- बिजली कनेक्शन है या नहीं ?
- शौचालय की सुविधा उपलब्ध है या नहीं ?
- घरेलू सुविधाएं और संसाधन ?









