भारत•

Special News: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सौगात.... इनको मिलेगा लाभ

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Special News: पीएम नरेंद्र मोदी ने दी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सौगात.... इनको मिलेगा लाभ

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ केंद्र सरकार ने देश की रक्षा में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले सैनिकों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। 1 नवंबर 2026 से वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को भारतीय रेल में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा का लाभ पात्र सैनिकों के साथ उनके जीवनसाथी को भी मिलेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना पदक, नौसेना पदक और वायु सेना पदक (वीरता) से सम्मानित सैनिक इस सुविधा के पात्र होंगे। इसका उद्देश्य वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।

जीवनसाथी को भी मिलेगा लाभ
सरकार की इस व्यवस्था में केवल वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिक ही नहीं, बल्कि उनके जीवनसाथी को भी शामिल किया गया है। यदि किसी लाभार्थी की पत्नी या पति की मृत्यु हो जाती है, तो विधवा या विधुर को यह सुविधा पुनर्विवाह तक जारी रहेगी। इसके अलावा, ऐसे सैनिक जिन्हें अविवाहित होने की स्थिति में मरणोपरांत वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया है, उनके माता-पिता को भी इस सुविधा के दायरे में रखा गया है।

इन रेल श्रेणियों में कर सकेंगे यात्रा
पात्र लाभार्थियों को भारतीय रेल की चुनिंदा श्रेणियों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इनमें प्रथम श्रेणी, द्वितीय वातानुकूलित (AC-2) श्रेणी और एसी चेयर कार शामिल हैं। जिसका लाभ वो जिंदगीभर उठा सकते हैं।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने MP आने से पहले दिया ताकतवर संदेश… मोदी सरकार के फैसलों पर लगाई मुहर

ऑनलाइन होगा पंजीकरण
रक्षा मंत्रालय ने इस सुविधा के लिए प्रक्रिया को डिजिटल और पेपरलेस रखने की व्यवस्था की है। पात्र लाभार्थियों को सबसे पहले भारतीय रेलवे रियायत कार्ड पोर्टल (IRCCP) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन और प्रमाणीकरण किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने पर पात्र लाभार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक यात्रा पास ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इन पास के आधार पर 1 नवंबर 2026 से IRCCP के वेब पोर्टल के जरिए टिकट बुक किए जा सकेंगे।

कागजी प्रक्रिया से मिलेगी राहत
नई डिजिटल व्यवस्था से पात्र सैनिकों और उनके परिवारों को यात्रा सुविधा हासिल करने के लिए कागजी दस्तावेजों और अतिरिक्त औपचारिकताओं से राहत मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन पंजीकरण से लेकर इलेक्ट्रॉनिक पास जारी करने तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से सुविधा का लाभ लेना आसान होगा।

वीर सैनिकों और परिवारों के सम्मान पर जोर
रक्षा मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य केवल मुफ्त रेल यात्रा उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए असाधारण साहस और बलिदान देने वाले सैनिकों तथा उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी है। कई वीर सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। ऐसे में उनके परिवारों के योगदान और त्याग को भी इस व्यवस्था में महत्व दिया गया है। डिजिटल प्रक्रिया के जरिए सरकार ने पात्र लाभार्थियों तक इस सुविधा को सरल तरीके से पहुंचाने की व्यवस्था की है।

‘हनुमान अंश’ फिल्म की 21 साल की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर… कैंची धाम में कही मन की बात

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश