भारत•

पुलिस और ओयो का लखनऊ के होटलों में अनैतिक गतिविधियों को रोकने का संयुक्त अभियान

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पुलिस और ओयो का लखनऊ के होटलों में अनैतिक गतिविधियों को रोकने का संयुक्त अभियान

लखनऊ के होटलों में मानव तस्करी जैसी अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और ओयो ने की साझेदारी इस पहल के रूप में, पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को प्राथमिकता देगी, जो ओयो के ब्रैंड का अवैध रूप से उपयोग कर रहे हैं उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ, ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के साथ साझेदारी में एक सेमिनार को संबोधित किया, जिसमें अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने पर चर्चा की गई   उन्होंने कहा कि होटल मालिकों के लिए अपने कर्मचारियों के प्रशिक्षण में निवेश करना और उन्हें होटल परिसर में होने वाले सभी तरह के संभावित अपराधों के बारे में जागरूक करना महत्वपूर्ण है, जिनमें शारीरिक अपराध, संपत्ति से संबंधित अपराध और साइबर अपराध शामिल हैं उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि नैतिक निगरानी में शामिल हुए बिना उचित रिकॉर्ड रखना जरूरी है ओयो द्वारा आयोजित इस सेमिनार में 50 से अधिक ओयो होटल संचालकों ने हिस्सा लिया


05 दिसम्बर, 2023, लखनऊ: पुलिस विभाग ने ओयो के साथ साझेदारी में मानव तस्करी के साथ ही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अपनी जंग में एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के रूप में, पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी, जो ओयो के ब्रैंड का अवैध रूप से उपयोग कर रहे हैं।

ओयो ब्रैंड अपने मेहमानों के लिए सुरक्षित प्रवास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यही वजह है कि कंपनी ने इन लखनऊ के होटलों में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ जंग के लिए पुलिस के साथ साझेदारी में एक सेमिनार का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, हितधारकों को शिक्षित करना और इसके सहयोग के अनुरूप दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा। इस सेमिनार में शहर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों सहित 50 से अधिक ओयो होटल संचालकों की भागीदारी दर्ज की गई। यह पहल अपने पार्टनर होटल्स में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि के खिलाफ ओयो की जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रकाश डालती है। 

उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ, सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा, "लखनऊ बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। ऐसे में, हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हम होटलों में उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाएँ, जहाँ सभी प्रकार के अपराध, जैसे- शारीरिक अपराध, संपत्ति संबंधित अपराध और साइबर अपराध की लगाम कसी जा सके। इसलिए, होटल मालिकों को चाहिए कि वे होटल कर्मचारियों के उचित प्रशिक्षण में निवेश करें। उन्हें इस प्रकार प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए कि वे संदिग्ध लोगों या गतिविधियों की पहचान कर सकें और पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए सशक्त हों।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश