भारत•

*महापौर सूरी ने बस स्टैंड, मैकेनिक लाइन क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण*

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

*महापौर  सूरी ने बस स्टैंड, मैकेनिक लाइन क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण*

कटनी -सौरभ श्रीवास्तव महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बस स्टैंड में आने जाने वाले यात्रियों सहित मैकेनिक लाइन में साफ सफाई एवं कबाड़ संबंधी प्राप्त स्थानीय व्यवसायियों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को बस स्टैंड एवं मैकेनिक लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में पर्याप्त सफाई न पाए जाने तथा अव्यवस्था पाए जाने पर निगम के स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर फटकार लगाई।निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष शिब्बू साहू,डॉ रमेश सोनी,श्रीमती बीना बैनर्जी, पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी,सीमा श्रीवास्तव,वंदना राजकिशोर यादव, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी भी मौजूद रहे।बस स्टैंड एवं मैकेनिक लाइन क्षेत्र का जायजा लेकर महापौर ने कहा कि किसी भी शहर का बस स्टैंड वहां के मुख्य विकास का आधार माना जाता है। बस स्टैंड से रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों का आना जाना होता है। इस तरह की अव्यवस्थाओं के व्याप्त होने से स्थानीय नागरिकों सहित बाहरी यात्रियों की नजरों में भी नगर निगम प्रशासन सहित नगर की छवि पर विपरीत असर पड़ता है। अधिकारियों को ताकीद करते हुए महापौर ने अनावश्यक पड़े कबाड़ को हटाकर नियमित रूप से क्षेत्र की साफ सफाई करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक चौबंध रखने की हिदायत दी।*व्यवसायियों से किया संवाद, सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने उपयंत्री को दिए निर्देश*बस स्टैंड मैकेनिक लाइन के निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्रीय व्यवसायियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान नियमित साफ सफाई एवं कबाड़ को व्यवस्थित करने हेतु महापौर द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देश का व्यवसायियों द्वारास्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संवाद के दौरान व्यवसायियों द्वारा महापौर श्रीमती सूरी को मैकेनिक नगर की जर्जर सड़क से आवागमन में होने वाली समस्या से अवगत कराते हुए मार्ग निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की गई। जिसपर महापौर श्रीमती सूरी द्वारा व्यवसायियों के सुगम आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्थल का निरीक्षण कर सड़क निर्माण का नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश निगम के लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय उपयंत्री को दूरभाष पर दिए गए।*व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने किया आग्रह*महापौर ने स्थानीय व्यवसायियों से रोजाना दुकान से निकलने वाले कचरे को डस्ट बिन में रखने तथा निगम के कचरा वाहन में देने के साथ ही पुराने वाहनों एवं दुकान के अनुपयोगी कबाड़ इत्यादि सामग्री को सार्वजनिक स्थलों में नहीं रखकर क्षेत्र की सुंदरता और सफाई व्यवस्था में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। इस दौरान नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य एवं अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस