भारत•

महापौर प्रीती सूरी व पार्षद साथियों ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय की मातृ शक्तियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर प्रीती सूरी व पार्षद साथियों ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय की मातृ शक्तियों के साथ  मनाया रक्षाबंधन पर्व

कटनी सौरभ श्रीवास्तव /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद जनप्रतिनिधियों के साथ भाई बहन के अपार स्नेह प्रेम के प्रतीक आगामी रक्षाबंधन त्यौहार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय सिविल लाइन की माताओं के साथ मनाया।आगामी रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर बुधवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय सिविल लाइन से आई माताओं ने महापौर श्रीमती सूरी सहित उपस्थित सभी पार्षद जनप्रतिनिधियों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और मिष्ठान प्रदान कर आत्मीय स्नेह का शुभ संदेश देते हुए रक्षाबंधन के पवित्र पर्व का महत्व बताया।उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व भगवान के द्वारा भेजा गया रक्षा सूत्र है, जिससे हमारी आत्माओं की रक्षा होती है, चाहे वह बहन हो अथवा भाई।तत्पश्चात् महापौर श्रीमती सूरी ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय सिविल लाइन की माताओं को भी तिलक लगाकर कलाई में रक्षा सूत्र बांधते हुए मिष्ठान खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाए प्रेषित की गई।उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महापौर श्रीमति सूरी ने सभी महिला पार्षद साथियों के साथ स्नेह और खुशियां साझा कर रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए सभी की खुशहाली की कामना की।*त्योहार हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ते है : महापौर*महापौर श्रीमति सूरी ने कहा की त्योहारों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है ये हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ते हैं। त्योहारों के माध्यम से ही हम अपने समाज की विविधता और एकता का अनुभव करते हैं।आपसी भाईचारा व रिश्तों की यह परम्परा जीवन पर्यंत बनी रहे यही ईश्वर से प्रार्थना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस