भारत•

नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक झुकेही पहुंचीझुकेही रैक पाइंट से उतारा जा रहा 813 मीट्रिक टन यूरियाकिसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक झुकेही पहुंचीझुकेही रैक पाइंट से उतारा जा रहा 813 मीट्रिक टन यूरियाकिसानों को ज़रूरत के मुताबिक मिलेगी पर्याप्त खाद

कटनी /सौरभ श्रीवास्तव - जिले में वर्तमान में खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक बुधवार को झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इसके पहले बीते मंगलवार को भी 835 मीट्रिेक टन यूरिया जिले को मिली थी। इस प्रकार अब किसानों की जरूरत के लिए जिले में यूरिया की पर्याप्‍त उपलब्‍धता हो गई है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और प्रयासों की वजह से कटनी जिले के लिए बुधवार को 813 मीट्रिक टन यूरिया की एक और रैक आ गई है। नीम कोटेड यूरिया उर्वरक की रैक झुकेही रैक प्‍वाइंट पर लग गई है। जहां से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है। जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र के लिए 183 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र के लिए 150 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी। जबकि जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक कटनी को 200 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी। इसी प्रकार सीएमएस मार्केटिंग सोसायटी कटनी एवं सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा को 50-50 मीट्रिक टन, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, प्रियदर्शनी विपणन विजयराघवगढ़ एवं सीएमएस बाकल को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। जबकि एमपी एग्रो कटनी को 60 मीट्रिक टन खाद आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। खाद बिक्री केंद्रों में लगाये दर सूची का बोर्डकलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने सभी खाद दुकानों के बाहर सूचना बोर्ड अवश्य लगाने के निर्देश दिए हैं। इस बोर्ड में प्रत्येक उर्वरक की उपलब्ध मात्रा का विवरण और इसी के सामने उर्वरक की दर लिखवाने की हिदायत कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को दिया है।यहां देवें सूचना कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद एंव बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220071 पर दे सकते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस