भारत•

जुलाई माह बीता, छात्रों को अब भी साइकिल का इंतज़ार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जुलाई माह बीता, छात्रों को अब भी साइकिल का इंतज़ार

कटनी/मुकेश पिपरिया सहलावन – शासन की मंशानुसार कक्षा 6वीं व 9वीं में प्रवेशित छात्रों को जुलाई माह में निशुल्क साइकिल वितरण किया जाना था, ताकि दूरदराज़ के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो। ढीमरखेड़ा ब्लॉक के कई बड़े स्कूलों में यह वितरण कार्य हो चुका है, लेकिन पिपरिया सहलावन स्थित शासकीय हाईस्कूल — जो एक शाला एक परिसर के रूप में जाना जाता है — में 10 अगस्त तक भी साइकिलें नहीं पहुंच पाई हैं।यह हाईस्कूल पिपरिया सहित सहलावन, तिघरा, भटगवां, खिरवा, झुनकी, भसेड़ा, डूंड़ी, भनपुराकला, बार-बरेली समेत लगभग 20 गांवों के छात्रों की शिक्षा का केंद्र है। साइकिलें न मिलने से विद्यार्थी पैदल, पुरानी साइकिलों या बसों के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं।स्कूल प्रभारी नीरज पांडेय ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 6वीं के 5 और कक्षा 9वीं के 45 छात्रों को साइकिलें मिलनी हैं। सूची जनपद शिक्षा केंद्र ढीमरखेड़ा भेज दी गई है, और जैसे ही साइकिलें प्राप्त होंगी, तुरंत वितरण किया जाएगा।बीआरसी प्रेम कोरी ने बताया कि कटनी से मटेरियल मंगाकर ढीमरखेड़ा मॉडल स्कूल में साइकिलें कसवाकर भेजी जा रही हैं। मैकेनिक छात्रों की संख्या के अनुपात में तेजी से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे कुछ स्कूलों में देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त से पहले वितरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस