भारत•

मकर संक्रांति के अवसर पर आचार्य कृपलानी वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन संपन्न क्षेत्रीय पार्षद स्व. ईश्वर बहरानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मकर संक्रांति के अवसर पर आचार्य कृपलानी वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन संपन्न क्षेत्रीय पार्षद स्व. ईश्वर बहरानी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खबर डिजिटल कटनी--मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आचार्य कृपलानी वार्ड में लगभग 16.48 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क डामरीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन क्षेत्रीय पार्षद स्वर्गीय ईश्वर बहरानी के पुत्र सौरभ बहरानी द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नगर की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्वर्गीय ईश्वर बहरानी को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उनके सामाजिक एवं विकासात्मक योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इसके पश्चात महापौर के सानिध्य में बहरानी परिवार द्वारा विधिवत भूमिपूजन संपन्न कराया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, गोविंद चावला, श्रीमती सुमन राजू माखीजा, बीना बैनर्जी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री पीतांबर टोपनानी, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, समाजसेवी संजय तिवारी, मूलचंद बहरानी, झम्मटलाल ठारवानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से निर्माणाधीन सड़क का नाम स्वर्गीय पार्षद श्री ईश्वर बहरानी के नाम पर रखे जाने की माँग की। नागरिकों की इस भावनात्मक माँग पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) में प्रस्ताव पारित कराए जाने के उपरांत इसे परिषद में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि विधिवत प्रक्रिया के अनुसार सड़क का नामकरण किया जा सके।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज आचार्य कृपलानी वार्ड को विकास कार्य की सौग़ात मिलना निश्चित ही हर्ष का विषय है, किंतु यह क्षण भावुक करने वाला भी है, क्योंकि इस कार्य के लिए अथक परिश्रम करने वाले पार्षद स्वर्गीय ईश्वर बहरानी आज हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्व. बहरानी सदैव समाजसेवा और वार्ड विकास के लिए समर्पित रहे और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।महापौर ने आगे कहा कि इस विकास कार्य के माध्यम से स्वर्गीय ईश्वर बहरानी का सपना साकार हुआ है और उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य कराए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि यह वार्ड उनका अपना वार्ड है तथा कैम्प क्षेत्र के अन्य स्थानीय पार्षद भी वार्ड की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।कार्यक्रम के समापन अवसर पर महापौर ने स्वागत की परंपरा को संवेदनशील एवं भावनात्मक स्वरूप प्रदान करते हुए कहा कि उनके व्यक्तिगत स्वागत के स्थान पर स्वर्गीय ईश्वर बहरानी के संपूर्ण परिवार का सम्मान किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं बहरानी परिवार का अभिनंदन करते हुए सड़क डामरीकरण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सड़क डामरीकरण कार्य को क्षेत्र के लिए आवश्यक एवं जनहितकारी बताया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस