Induction Roti Making : देश के कई राज्यों और शहरों में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में आ रही कमी की खबरे सामने आ रही है। ऐसे में घरेलू महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और परिवार का खाना बनाने में परेशानियां हो रही है। हालांकि ऐसे समय में लोग इंडक्शन पर खाना बनाने पर मजबूर है।
गैस सिलेंडर नहीं मिलने से इंडक्शन खाना बनाने में सहायक तो साबित हो रहा है, लेकिन इंडक्शन पर रोटियों बनाना महिलाओं के लिए चुनौती पूर्ण भी साबित हो रहा है। लेकिन आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप इंडक्शन पर भी फूली रोटियां बना सकते है।
सही बर्तन का इस्तेमाल
कई बार कहा जाता है कि इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए उसके बर्तन अलग आते है, लेकिन आपको बता दें कि इंडक्शन पर रोटियां बनाने के लिए एक साधारण लोहे के तवे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
सही तापमान जरूरी
इंडक्शन पर अलग-अलग खाने की डिस बनाने के लिए अलग अलग तापमान का होना जरूरी होता है। अगर आप रोटियां बनाना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले तवे को मध्यम तापमान पर गर्म करना होगा। जैसे ही आप तवे पर रोटी डालें तो तापमान को कुछ हद तक कम करना होगा। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि रोटी अच्छे से सिक सके।
रोटी फुलाने के लिए क्या करे?
अब बात करते है रोटियां फुलाने की, तो रोटियां अच्छी तरह सेंकने के साथ फूले भी तो इसके लिए एक सूती कपड़े को मोड़कर इस्तेमाल करे। तवे पर रखी रोटी को कपड़े से हल्के-हल्के दबाते हुए घुमाए। ऐसा इसलिए ताकि रोटी चारों तरफ से बराबर सिकती रहे और अंदर से अच्छी तरह से पक जाए।
धीरे धीरे करे सेकाई
रोटी को अच्छी तरह से पकाने और फुलाने के लिए धीरे-धीरे दबाते और घुमाते रहे। ऐसा तब तक करना है जब तक वह फूलने न लगे। तो इस तरह से इंडक्शन पर आप फूली रोटियां तैयार कर सकते है।









