भारत•

RBI New Rule: लोन नहीं चुकाया तो कब और कैसे जब्त होगी आपकी घर-जमीन? जानिए

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

RBI New Rule: लोन नहीं चुकाया तो कब और कैसे जब्त होगी आपकी घर-जमीन? जानिए

RBI New Rule: भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों द्वारा लोन रिकवरी के नाम पर की जाने वाली संपत्ति जब्ती को पूरी तरह से री-डिफाइन कर दिया है। आरबीआई द्वारा जारी किए गए नए ड्राफ्ट नियमों में यह साफ कर दिया गया है कि कोई भी वित्तीय संस्थान किसी डिफॉल्टर के घर, प्लॉट या मशीनरी जैसी अचल संपत्तियों पर किन परिस्थितियों में कब्जा कर सकता है। इसके साथ ही, केंद्रीय बैंक ने इन संपत्तियों को अपने पास रखने और उनकी दोबारा बिक्री को लेकर भी ऐलान किया है।

नियमित गतिविधियों में रोक

रिजर्व बैंक ने स्पष्ट तौर पर हिदायत दी है कि बैंक और अन्य सभी संस्थाएं बैंकिंग गतिविधियों के दौरान किसी भी ग्राहक की गैर-वित्तीय संपत्तियों घर, दुकान, जमीन पर सीधे कब्जा नहीं कर सकती हैं। संपत्ति जब्ती की कार्रवाई केवल और केवल उसी स्थिति में लागू होगी, जब उधारकर्ता का लोन खाता NPA बन चुका हो और उसने कर्ज की किस्तें चुकाना पूरी तरह बंद कर दिया हो। ऐसी स्थिति में भी बैंक को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ही गिरवी रखी गई संपत्ति को अपने नियंत्रण में लेने की कमान दी गई है।

7 साल की डेडलाइन

नए ड्राफ्ट नियमों में बैंकों के मनमाने रवैये पर रोक लगाने के लिए एक समय-सीमा तय की गई है। बैंक या एनबीएफसी किसी भी डिफॉल्टर की कब्जे में ली गई अचल संपत्ति को अपने पास अधिकतम 7 साल से ज्यादा समय तक होल्ड नहीं रख सकेंगे। इस निर्धारित अवधि के अंदर ही उन्हें उस संपत्ति का निपटारा करना होगा।

केंद्रीय बैंक ने अपने आदेश में कहा है कि इन संपत्तियों की बिक्री या नीलामी पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि अधिकतम रिकवरी हो सके। इसके अलावा, बैंक उन लोगों की भी एक सूची तैयार करेंगे, जिन्हें ये संपत्तियां दोबारा नहीं बेची जा सकती हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह