दो महीने तक दबा रहा मजदूर की मौत का मामला! अब दर्ज हुई FIR, फैक्ट्री प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दो महीने तक दबा रहा मजदूर की मौत का मामला! अब दर्ज हुई FIR, फैक्ट्री प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- औद्योगिक क्षेत्र की एक दर्दनाक घटना ने एक बार फिर फैक्ट्रियों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित एबीएस (मित्तल) फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरकर मजदूर उदय मौर्य की मौत के मामले में पुलिस ने पूरे दो महीने बाद एफआईआर दर्ज की है, जिससे पुलिस कार्रवाई और फैक्ट्री प्रबंधन दोनों सवालों के घेरे में आ गए हैं।12 अप्रैल की शाम फैक्ट्री में काम के दौरान उदय मौर्य ऊंचाई से नीचे गिर गया था। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरे कार्य में लगाए जाने के आरोप लगाए थे। आरोप है कि मौके पर न तो पर्याप्त सेफ्टी बेल्ट की व्यवस्था थी और न ही अन्य जरूरी सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराए गए थे।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक मजदूर की जान चली गई थी, तब तत्काल आपराधिक मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया? पुलिस ने घटना के बाद केवल मर्ग कायम कर मामले को जांच में रखा। परिजनों को दो महीने तक कार्रवाई का इंतजार करना पड़ा। अब अपराध क्रमांक 508/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) में मामला दर्ज किया गया है।इस पूरे प्रकरण ने श्रमिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। श्रमिक संगठनों का आरोप है कि कई निजी फैक्ट्रियों में सुरक्षा नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त होते तो क्या उदय मौर्य की जान बच सकती थी?परिवार ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण जांच प्रभावित हुई, लेकिन अब मामले की जांच तेज कर दी गई है और फैक्ट्री के सेफ्टी रिकॉर्ड सहित जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।मजदूर की मौत के बाद दो महीने तक कार्रवाई का इंतजार—यह सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि उन तमाम सवालों की कहानी है जो औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं।

reported by saurabh shrivastava mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान