मध्यप्रदेश के नामी कलाकार का निधन… कई टीवी सीरियल्स में निभाया अहम किरदार!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश के नामी कलाकार का निधन… कई टीवी सीरियल्स में निभाया अहम किरदार!

गुना/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ टीवी धारावाहिकों और फिल्मों के माध्यम से गुना तथा मध्य प्रदेश को पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ अभिनेता मुकेश आदित्य का शनिवार को 50 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से शहर सहित मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। कला एवं रंगमंच से जुड़े लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने मुकेश आदित्य के अभिनय को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अचानक उठा सीने में दर्द
जानकारी के अनुसार, मुकेश आदित्य गुना की जगदीश कॉलोनी स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उन्हें अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। आसपास रहने वाले लोगों ने तत्काल उनके परिजनों और परिचितों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

कठिनाईयों में बीता जीवन
मुकेश आदित्य का निजी जीवन भी कई कठिन परिस्थितियों से गुजरा। कुछ वर्ष पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था, जबकि कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया था। संतान न होने के कारण वे लंबे समय से अकेले रह रहे थे। इस दौरान उनके साथियों का भरपूर साथ मिलता रहा। जिसके चलते उनको दुख सहन करने की शक्ति मिलती रही, लेकिन शनिवार को उनकी पार्थिव देह ने अंतिम सांस ली।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/august-2026-long-weekend-6-days-holiday-raksha-bandhan-milad-un-nabi-onam/

कई टीवी सीरियल में निभाया किरदार
अभिनय की दुनिया में मुकेश आदित्य ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा चर्चित फिल्म गंगाजल में भी उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा। अपने सहज और प्रभावशाली अभिनय के कारण उन्होंने छोटे पर्दे और फिल्म जगत में विशेष पहचान बनाई। उनके निधन पर स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा शहरवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कला जगत ने उनके निधन को एक बड़ी क्षति बताया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/datia-bypoll-damodar-yadav-allegations-bjp-congress-political-row/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस